भीमताल। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ओखलढूंगा में कुमाऊं कमिश्नर ने अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान आयुक्त ने हाजिरी और ओपीड़ी रजिस्टर चेक किया।

ओपीडी रजिस्टर में पाया गया कि डॉक्टर जुलाई महीने में दो दिन आकर पूरे महीने अनुपस्थित रहे, जबकि डॉक्टर की पूरे माह की उपस्थिति हाजिरी रजिस्टर में लगी हुई थी।

जानकारी लेने पर फार्मासिस्ट जगमोहन उप्रेती ने बताया कि चिकित्सक की हाजिरी वार्ड बॉय द्वारा लगाई जा रही थी, जिसका तत्काल संज्ञान लेते हुए कुमाऊं कमिश्नर ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी, एमओआईसी भीमताल सहित अन्य अधिकारियों को शनिवार सुबह 10 बजे कैंप कार्यालय हल्द्वानी में तलब किया है।

अस्पताल में तैनात पर्यावरण मित्र की उपस्थिति भी कम दिखी। जिस पर आय़ुक्त ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्य में लापरवाही करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाही करने की बात कही।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  किराए के कमरे में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस की छापेमारी में चार गिरफ्तार; व्हाट्सएप पर भेजी जाती थीं महिलाओं की तस्वीरें

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.