ब्रेकिंग न्यूज़
“जुर्म की रात… इंसाफ की सुबह”; कानून से टकराए… सलाखों में समाए,दरिंदगी की कहानी… एसएसपी मंजुनाथ टीसी ने 6 घंटे में किया खत्म, SSP बोले, ऐसे अपराधियों पर होगी कठोरतम कार्यवाही, 4 दरिंदों को किया गिरफ्तारहल्द्वानी : गुलदार हमले और हत्याकांड पर SSP की संवेदनशील पहल; पीड़ित परिवारों से मिले SSP मंजुनाथ टीसी — न्याय और सुरक्षा का आश्वासनकैंची धाम ट्रस्ट ने बी.डी. पांडे अस्पताल को दी अत्याधुनिक अल्ट्रासाउंड व एक्सरे मशीनेंकालाढूंगी रामलीला मैदान में बहुउद्देशीय शिविर, एसडीएम ने मौके पर निस्तारित किए कई मामले; जनता में दिखा संतोषहल्द्वानी : फतेहपुर में महिला पर गुलदार का हमला, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी ने मृतका के परिजनों को दी सांत्वना, हर संभव पुलिस सहायता का दिया आश्वासन
खबर शेयर करे -

वन अनुसंधान केंद्र ने कान्हा के लिए तैयार की उनकी पसंदीदा ‘वाटिका’

रिपोर्टर – नरेश सिंह बिष्ट 

हल्द्वानी। आगामी 26 अगस्त को जनमाष्टमी है और पूरे देश में हर कोई अपनी तरह से जनमाष्टमी मनाने के लिए तैयारियों में जुटा हुआ है। इसी क्रम में हल्द्वानी वन अनुसंधान केंद्र में कृष्ण वाटिका तैयार की गई है।

जहां प्रभु श्रीकृष्ण के पांच पसंदीदा पेड़ लगाए गए हैं।उनकी जो बाल लीलाओं से जुड़े हुए हैं इनमें कदंब, मौलश्री, कृष्णवट,कृष्ण कमल और वैजयंती के पेड़ शामिल हैं। देखा जाए तो यह पेड़ अब विलुप्ति की कगार पर हैं।

ऐसे में उत्तराखंड वानिकी अनुसंधान संस्थान हल्द्वानी ने इन वृक्षों का संरक्षण किया है। अनुसंधान केंद्र के वन क्षेत्राधिकारी मदन बिष्ट ने बताया कि उन्होंने पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कृष्ण वाटिका तैयार की है।

जन्माष्टमी के दिन इन वृक्षों की महत्ता और बढ़ जाती है, भक्तों के दर्शन के लिए वाटिका खुली है। वहीं इन विलुप्त होती प्रजातियों के संरक्षण के लिए लोगों को जानकारी भी दी जा रही है।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में फाइनेंस कंपनी कर्मियों पर महिला ने तानी रिवाल्वर, मचा हड़कंप

You missed

error: Content is protected !!