मुख्य सचिव राधा रतूड़ी एकदिवसीय दौरे में पहली बार नैनीताल पहुंची

रिपोर्टर – गुड्डू सिँह ठठोला

नैनीताल। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी नैनीताल दौर पर पहुंची है। जहां आज मुख्य सचिव बनने के बाद पहली बार नैनीताल आगमन पर हाईकोर्ट में मुख्य न्यायाधीश के साथ करेंगे शिष्टाचार भेंट।

प्रशासनिक अकादमी में पत्रकारों से वार्ता करते हुए मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने कहा कि मानसून सीजन के खत्म होने के साथी ही मुख्य मंत्री के निर्देश के अनुसार अब राज्य में ड्राइव चलाकर सड़कों को गड्डा मुक्त करेंगे।

इसके साथ ही मुख्य सचिव ने कहा कि नगर निकाय चुनाव की तैयारियां चल रही हैं और हाईकोर्ट में दिये कार्यक्रम के हिसाब से राज्य में निकाय चुनाव करा दिये जायेगें।
रतूड़ी ने महिला सुरक्षा पर बोलते हुए कहा कि राज्य सरकार और पुलिस ऐसे मामलों को लेकर काफी संवेदनशीलता से कार्य कर रही है, और मुख्यमंत्री द्वारा भी निर्देश दिए गए है कि ऐसे मामलों में पहले एफआईआर दर्ज की जाए और तुरंत ही जांच शुरू की जाए।
मौजूद थे जिला अधिकारी वंदना सिंह, उप जिलाधिकारी प्रमोद कुमार, एसपी क्राइम हरबंस सिंह, कमिश्नर दीपक रावत, एस एस पी प्रहलाद नारायण मीणा आदि अधिकारी शामिल थे। 

Advertisement
यह भी पढ़ें :  2270 नशीले टैबलेट के साथ एमआर गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कामयाबी

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.