ब्रेकिंग न्यूज़
कालाढूंगी में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत हुआ ध्वजारोहण, मनोज पाठक ने विद्यार्थियों को दिलाया राष्ट्रनिर्माण का संकल्पकुमाऊँ विश्वविद्यालय में ‘एंजेल इन्वेस्टर्स एंड वेंचर कैपिटल फंडिंग’ विषय पर ऑनलाइन व्याख्यान, 50 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया हिस्सामानसिक स्वास्थ्य पर खुलकर बात करना कमजोरी नहीं, जागरूकता और साहस की निशानी: प्रो. नीता बोरानगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने DRM वीना सिन्हा से लालकुआं की जनसमस्याओं पर की वार्ता, रेलवे क्रॉसिंग पुल और टेंपो स्टैंड का मुद्दा उठादिल्ली में सांसद अनिल बलूनी से गौरव गोस्वामी ने की शिष्टाचार मुलाकात, 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन
खबर शेयर करे -

हरिद्वार! जिले से दिल को झकझोर देने वाली एक हृदयविदारक खबर सामने आ रही है जहां रूड़की क्षेत्र के झबरेड़ा में मां और बेटे की एक साथ मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि मृतक महिला का बेटा परिवहन पुलिस में तैनात था,

जैसे ही उसे अपने बेटे की अकस्मात मौत की खबर मिली तो वह इस सदमे को बर्दाश्त नहीं कर पाई और तुरंत बेसुध हो गई। देखते ही देखते उसने दम तोड दिया। इस दुखद खबर से जहां पूरे क्षेत्र में कोहराम मचा हुआ है,

वहीं मृतकों के गांव में भी मातम पसराहुआ है। इसे कुदरत का कहर ही कहा जाएगा कि श्मशान में मां बेटे की चिंताएं एक साथ जलानी पड़ी। इस गमहीन दृश्य को देखकर वहां मौजूद हर शख्स की आंखें नम हो गई।

जानकारी के मुताबिक मूल रूप से राज्य के हरिद्वार जिले के रूड़की क्षेत्र के झबरेड़ा के बेहडकी सैदाबाद गांव में इन दिनों वायरल बुखार का आतंक छाया हुआ है। बताया गया है कि गांव के ही रहने वाले संदीप कुमार पुत्र नोम्मा सिंह भी बीते कुछ दिनों से इसी बुखार से पीड़ित थे।

जिस पर उंगली उन्हें देहरादून के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, बीती रात उसने दम तोड दिया। जैसे ही यह दुखद खबर संदीप के परिजनों नेउसकी मां करेशनी देवी को बताई तो वह यह सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाई और बेटे के ग़म में उसके भी प्राण पखेरू उड़ गए।

जिसके बाद संदीप और उसकी मां का स्थानीय श्मशान घाट पर एक ही साथ अंतिम संस्कार किया गया।

यह भी पढ़ें :  5-Day Banking की मांग हुई तेज, UFBU उत्तराखंड की बैठक में NBOA ने अधिकारियों के हितों की उठाई मजबूत आवाज

You missed

error: Content is protected !!