इंटर कॉलेजों में एनसीसी खुलवाने के लिए रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री अजय भट्ट से मदन परगांई मंडल अध्यक्ष भाजयुमो ओखलकांडा के नेतृत्व में मिले ग्रामीण 

भीमताल/ओखलकांडा।  ओखलकांडा मंडल के इंटर कॉलेजों में एनसीसी खुलवाने के लिए रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट जी से युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मदन परगांई के नेतृत्व में ग्रामीणों के एक सिस्टम मंडल ने मुलाकात की।

मदन परगांई ने बताया कि पहाड़ में प्रतिभाओं बहुत हैं, परंतु सही मार्गदर्शन नहीं मिल पाने की वजह से युवाओं को मार्गदर्शन नहीं मिल पा रहा है।

 मदन परगांई ने कहा कि एनसीसी खुल जाने से जो युवा गांव से शहर की ओर पढ़ने आते हैं वह वहीं रहकर एनसीसी का लाभ ले सकते हैं तथा देश सेवा के लिए उनका प्रशिक्षण मिलेगा।

माननीय अजय भट्ट जी ने आश्वासन दिया कि जल्दी ही इन इंटर कॉलेजों में NCC खुलवाया जाएगा।

 इस दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्य पटरानी बिशन परगांई, राजेंद्र नगरकोटी, जगत बोरा, राजू परगांई आदि थे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में अतिक्रमण पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, जेसीबी से हटाए 25 से 30 स्ट्रक्चर; सड़क चौड़ीकरण ने पकड़ी रफ्तार

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.