हल्द्वानी। श्री सिद्धेश्वर महादेव रामलीला कमेटी द्वारा आयोजित श्रीराम लीला मंचन के अष्टम दिवस सीता की खोज व लंका दहन का कलाकारों द्वारा अद्भुत मंचन किया गया।
बेहतरीन अभिनय के माध्यम से श्रीराम लीला मंचन कर रहे कलाकारों ने हल्द्वानी के तमाम क्षेत्रों से आये सैकड़ों दर्शकों को तालियां बजाने को मजबूर कर दिया।

इससे पूर्व महंत श्रद्धेय धनंजय महाराज जी ने रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों के साथ विधिवत पूजा अर्चना कर लीला प्रारंभ की।
इस अवसर पर परम पूज्य श्रद्धेय धनंजय महाराज जी ने दर्शकों से अत्यधिक संख्या में पहुंचकर श्रीराम लीला का पावन मंचन देखने का आह्वान किया तथा अपने जीवन में नकारात्मक विचारों को त्यागकर अच्छे विचारों को ग्रहण करने को कहा।
इस अवसर पर कमेटी के संरक्षक राजेंद्र सिंह बिष्ट,सह संरक्षक विनोद जोशी,अध्यक्ष घनश्याम शर्मा,वरिष्ठ उपाध्यक्ष बी.एस.कुलश्रेष्ठ,महामंत्री नित्यानंद जोशी, आडिटर एन.के.कुलश्रेष्ठ,उपाध्यक्ष मनोज पाण्डे, कोषाध्यक्ष चंद्रशेखर सनवाल,मंत्री प्रकाश बेलवाल, प्रबंधक राजेन्द्र सिंह नेगी,भूपेंद्र भट्ट,हेम चन्द्र लोहनी सहित तमाम पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  ग्राफिक एरा और कुमाऊं रेजिमेंटल सेंटर के बीच शैक्षिक सहयोग के लिए एमओयू, कुमाऊं और नागा रेजिमेंट के सैनिकों व परिवारों को असीमित छात्रवृत्तियां

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.