नैनीताल के ओखलकांडा में भारी बारिश से एम.जी.एस.वाई.मार्ग से मलवा और पानी आने के बाद ब्लॉक संसाधन केंद्र में भारी नुकसान हुआ।

रिपोर्टर – गुड्डू सिंह ठठोला

भीमताल। ओखलकांडा के खनस्यु में पी.एम.जी.एस.वाई.मार्ग से मलवा और पानी आने के बाद ब्लॉक संसाधन केंद्र में भारी नुकसान हो गया है।

बरसाती पानी घुसने से उप शिक्षाधिकारी कार्यालय को भी नुकसान हुआ है।

नैनीताल जिले में ओखलकांडा के खनस्यु में आज सवेरे पहाड़ी से मलुवा आ गया। खनस्यु-टांडा-रिखाकोट को जाने वाले पी.एम.जी.एस.वाई.मार्ग के ठीक नीचे बने भवन में बुरी तरह से मलुवा और पानी घुस गया।

ब्लॉक संसाधन केंद्र के इस भवन में रखे दस्तावेज, फ़ोटो स्टेट मशीन, कम्प्यूटर आदि श्रतिग्रस्त हो गए। पिछले 36 घंटों से भी अधिक समय से हो रही बरसात के बाद मलुवे के साथ बरसाती पानी खिड़कियों से निकलकर बाहर आ रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि सवेरे हादसे के वक्त भवन की सुरक्षा में लगे प्रहरी रक्षा दल(पी.आई.डी.)के जवान शौचालय गए हुए थे, नहीं तो कोई दुर्घटना हो सकती थी।

वही कि चाफी के अलचोना सड़क मार्ग के नीचे हुए भूस्खलन से बिजली का पोल भी श्रतिग्रस्त हो गया, जिससे कई गांव की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। ओखलकांडा के उप शिक्षाधिकारी कार्यालय में भी भारी नुकसान देखने को मिला।

ग्रामीणों ने इसकी सूचना प्रशासन को दी। भूस्खलन से आए मलुवे से आधा भवन ढक गया और भवन के अलग अलग हिस्सों से पानी बाहर आ रहा है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  डीएसबी परिसर में पीएम-उषा मेरु के तहत दो दिवसीय करियर काउंसलिंग कार्यक्रम का समापन, विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को दिए सफलता और रोजगार के मंत्र
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.