हल्द्वानी और उसके आसपास के इलाकों में पिछले 36 घंटे से लगातार हो रही भारी बरसात से संकट में लोग

रिपोर्टर : नरेश सिंह बिष्ट 

हल्द्वानी।  उसके आसपास के इलाकों में पिछले 36 घंटे से लगातार हो रही मूसलाधार बरसात की वजह से आम जन जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

एक और ग्रामीण इलाकों में धान की खड़ी फसल को भारी नुकसान पहुंचा है तो वहीं शहरी इलाकों में जल भराव से भारी नुकसान हो रहा है।

पूरे जिले में पांच स्टेट मार्ग सहित 39 रास्ते पूरी तरह बंद हैं। इसके अलावा गौला, नंधौर और कोसी नदियों में जलस्तर में भारी बढ़ोतरी हुई है गौला नदी में 45000 क्यूसेक से अधिक पानी बह रहा है।हल्द्वानी और उसके आसपास के इलाकों में भारी बरसात से संकट में लोग

इसके अलावा हल्द्वानी चोरगलिया मार्ग शेरनाला आने से बंद हो गया है। प्रशासन ने मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक ही सरकारी मशीनरी को अलर्ट पर रखा है।

उप जिला अधिकारी परितोष वर्मा का कहना है कि राजस्व विभाग की टीम सहितपूरा प्रशासन अलर्ट मोड पर है।

जहां जल भराव हो रहा है वहां से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने का काम किया जा रहा है इसके अलावा नदियों के किनारे रह रहे लोगों से सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट होने की अपील की गई है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  रामनगर की पूनम गुप्ता को मिला महात्मा गांधी ग्लोबल अचीवमेंट अवार्ड 2026

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.