UKSSSC Recruitment 2024: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने स्टेनोग्राफर और अन्य पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in से इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।

UKSSSC भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 अक्टूबर 2024 है। आवेदन की अंतिम तिथि के बाद आवेदन में सुधार की प्रक्रिया शुरू होगी।

उम्मीदवार 18 से 21 अक्टूबर 2024 तक अपने आवेदन पत्र में सुधार कर सकेंगे। चयनित उम्मीदवारों के लिए वेतन सीमा 29,200 रुपये से 92,300 रुपये है।

इन पदों पर हो रही भर्ती

इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 257 पदों को भरा जाएगा। ये भर्तियां पर्सनल असिस्टेंट, प्राइवेट सेक्रेटरी, स्टेनोग्राफर और डाटा एंट्री ऑपरेटर के पदों पर की जाएंगी।
योग्यता और आयु सीमा

इन पदों के लिए किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक की डिग्री या 12वीं कक्षा पास होना जरूरी है। इसके अलावा उम्मीदवारों की आयु 1 जुलाई 2024 तक 21 से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

चयन प्रक्रिया

UKSSSC भर्ती 2024 योग्य उम्मीदवारों की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा आयोजित करेगा। यह परीक्षा 8 दिसंबर 2024 को आयोजित की जाएगी।

आपको फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले आधिकारिक sssc.uk.gov.in वेबसाइट पर जना होगा। इसके बाद होमपेज पर UKSSSC स्टेनो भर्ती 2024 लिंक पर क्लिक करना होगा।

इसके बाद साइन अप करने के बाद अपनी आवेदन प्रक्रिया जारी रखें। फॉर्म भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें। आवेदन शुल्क का भुगतान करने के बाद आवेदन जमा कर दें।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नैनीताल जिले में दशहरे की रात दो अलग-अलग हादसों में दो युवाओं की मौत, परिवारों में मचा कोहराम

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.