नैनीताल में कई जगह दशहरे के साथ ही रामलीला का मंचन समाप्त हुआ लेकिन भीमताल में अभी भी हो रहा हैँ रामलीला मंचन

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला 

नैनीताल। भीमताल सहित विकासखंड ओखल कांडा के ग्रामीण क्षेत्रों में नवरात्रि के बाद भी रामलीला का मंचन जारी है जहां ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी पुरानी परंपरा के अनुसार रामलीला मंचन किया जा रहा है।

वही गांव की रामलीलाओं में ग्रामीणों द्वारा आटा चावल दाल अन्नदान दान भी किया जाता है जिससे अभिनय करने वाले पत्रों एवं बाहर से आए हुए मेहमानों को भोजन कराया जाता है।

पहले चीड़ के छिलके एवं मिट्टी तेल के गैस द्वारा रामलीला का मंचन होता था आज के दौर में तकनीकी से भी लैस हो चुकी है। ग्रामीण क्षेत्र की रामलीला मुख्य मंच पर कलाकार अपने अभीनय के माध्यम से भगवान राम के पथ चिन्न में चलने के बाद कर रहे हैं।

वहीं स्थानीय विधायक द्वारा इन रामलीला में सम्मिलित होकर अपने मत से इन मंचों को सवार ने सजाने की बात की जा रही है कुल मिलाकर नवरात्रि के समाप्त होने के बाद भी कुमाऊं में कई जगह रामलीला का मंचन अभी भी जारी है।

ग्रामीणों को इस समय अपनी दिनचर्या से कुछ समय इन रामलीला देखने के लिए मिल जाता है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : तीनपानी फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह, अनियंत्रित होकर पलटी कार; SSP मंजूनाथ टी.सी. पहुंचे घटनास्थल नाबालिग बच्चों को वाहन न देने और यातायात नियमों का पालन करने की SSP ने की अपील, अस्पताल पहुंचकर घायलों का जाना हाल
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.