नैनीताल में कुमाऊं विश्वविद्यालय परिसर पहुंचे दिल्ली विश्वविद्यालय के जाकिर हुसैन कॉलेज के विद्यार्थी,हासिल की महत्वपूर्व जानकारी

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। दिल्ली विश्वविधालय के जाकिर हुसैन कॉलेज के लाइफ साइंसेज के विद्यार्थियों ने आज डीएसबी परिसर के वनस्पति विज्ञान एवं जंतु विज्ञान विभाग में शैक्षिक भ्रमण किया तथा महत्वपूर्व जानकारी हासिल की ।

विद्यार्थियों ने वनस्पति विज्ञान के हर्बेरियम ,ग्लास हाउस सहित जिनको बिलोबा,पटवा प्लांट ,हिमालयन पॉम के साथ नैनीताल एवं उत्तराखंड की जैव विविधता की जानकारी प्राप्त की ।

हर्बेरियम तकनीकी की जानकारी भी प्राप्त की । जंतु विज्ञान में म्यूजियम के साथ मछली पालन हेतु बायोफ्लिक की जानकारी भी विद्यार्थियों नए एकत्र की । बाद में दल कॉर्बेट पार्क रामनगर की तरफ अग्रसित हुआ ।

जानकारी देने वाले में विभागाध्यक्ष प्रॉफ एसएस बरगली,कार्यवाहक डीएस डबलू प्रॉफ ललित तिवारी ,डॉक्टर नवीन पांडे ,डॉक्टर हेम जोशी ,प्रॉफ हरीश बिष्ट ,डॉक्टर रंजीत , वसुंधरा ,आनंद ,दिशा ,प्रखर श्रीवास्तव , सहित शैक्षिक दल के विद्यार्थी उपस्थित रहे ।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी के होटल में युवक की संदिग्ध मौत, महिला मित्र के साथ ठहरा था; पुलिस कर रही पूछताछ
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.