डीएसए नैनीताल द्वारा आयोजित 2 दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता संपन्न
डीएसबी परिसर नैनीताल बना विजेता
रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला
नैनीताल। डीएसए नैनीताल द्वारा आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता में कुल 14 टीमों ने प्रतिभाग किया, जिसमें फाइनल मुकाबले में हुए रोमांचक मुकाबले में कुल 5 सेट हुए।
जिसमें डीएसबी परिसर नैनीताल ने बीएसए भीमताल को 3-2 के सेट से करीबी मुकाबला जीता मैच के पश्चात मुख्यअतिथि लोकेश जोशी और विशिष्ट अतिथि कविता गंगोला द्वारा विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कार वितरण किया।
प्रतियोगिता का मन ऑफ द टूर्नामेंट तेजस बिष्ट और मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार पीयूष जलाल को दिया गया, प्रतियोगिता को संपन्न कराने पर वॉलीबॉल सचिव शैलेंद्र बर्गली ने सभी का आभार प्रेषित किया।
प्रतियोगिता को सफल बनाने पर खजान डंगवाल,लाल सिंह बिष्ट, बालम मेहरा, मुकेश साह, सुरेश चंद्र,डा. देवेंद्र सिंह बिष्ट,डा. मनोज सिंह बिष्ट, पवन खनायत, आनंद सिंह बिष्ट, मोहित लाल साह, बिशन सिंह मेहता,कमल बिष्ट, मनमोहन कनवाल,इंतखाब आलम, भूपाल नयाल, दीपक मटियाली, खीमराज देउपा,पूरन सिंह अधिकारी, खुशहाल सिंह बिष्ट,कुंदन सिंह सुयाल,रविकांत राजू, विनोद पंत,अरविंद सिंह पडियार,शांति मेहरा,दया बिष्ट, तारा राणा,जीवंती भट्ट ,भूपेंद्र बिष्ट,रीता पाण्डे,सुनीता प्रसाद का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

