साइबर ठगों ने एक महिला का फोन हैक कर 3.31 लाख रुपये किए ट्रांसफर

देहरादून। महिला का फोन हैक कर साइबर ठगों ने 3.31 लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए। शिकायत पर राजपुर थाना पुलिस ने अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सहस्रधारा रोड, द्रोण वाटिका निवासी नेहा बग्गा साइबर ठगी का शिकार हुई। उन्होंने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में शिकायत दी।

बताया कि बीते 24 अक्तूबर को अचानक नेहा के केनरा बैंक खाते से अलग-अलग राशि की कटौती के कई संदेश प्राप्त हुए।

चौंकाने वाली बात यह रही कि उनके बैंक खाते से कुल 3.31 लाख रुपये अवैध तरीके से कट गए।

आरोप है कि किसी ने उनका फोन हैक कर यह ठगी की है। महिला की शिकायत साइबर थाने से राजपुर थाने भेजी गई। राजपुर थानाध्यक्ष पीडी भट्ट ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  दो बाइकों की आमने-सामने भीषण भिड़ंत, चार युवक गंभीर घायल; एक की मौत, दो सैन्यकर्मी भी जख्मी
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.