सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के छात्र शिवराज पछायी ने एनडीए की परीक्षा में पाया देशभर में पहला स्थान

रिपोर्टर-  गुड्डू सिंह ठठोला

केंद्रीय रक्षा एव पर्यटन मंत्री अजय भट्ट ने सैनिक स्कूल के छात्र शिवराज को एनडीए की परीक्षा में देश भर में टॉप करने पर दी शुभकामना।

नैनीताल/भवाली। केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने सैनिक स्कूल के छात्र शिवराज को एन डी ए की परीक्षा में देश भर में टॉप करने पर शुभकामनाये दी है।

केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने शिवराज को फोन कर उन्हें प्रतिष्ठित परीक्षा में देश भर में टॉप कर उत्तराखण्ड का नाम रोशन करने पर शुभकामनाये दी कहा कि शिवराज जैसे छात्र भारत का भविष्य है शिवराज ने न सिर्फ क्षेत्र का बल्कि प्रदेश अपने विद्यालय सहित अपने माता पिता का भी नाम रोशन किया है ।

उन्होंने कहा कि वे छात्र से स्वयं पहुचकर मुलाकात करेंगे केंद्रीय मंत्री ने सैनिक स्कूल के प्रधानाचार्य ग्रुप कैप्टन विजय डंगवाल को भी विद्यालय की इस उपलब्धि पर शुभकामनाये दी।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी से पहाड़ जाने वाले ध्यान दें! कैंची धाम वीकेंड पर लागू रहेगा रूट डायवर्जन; पर्यटकों को शटल सेवा से मिलेंगे बाबा नीम करौली के दर्शन

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.