भीमताल पुलिस ने हार जीत की बाजी लगा कर जुआ खेल रहे 4 जुआरियों को किया गिरफ्तार

नैनीताल। एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्र में दीपावली पर्व के दृष्टिगत जुआ खेलने व खिलवाने वालों के विरूद्ध प्रभावी चैकिंग कर अधिक से अधिक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं।
हरबंस सिंह, एसपी क्राइम/ट्रैफिक नैनीताल के मार्गदर्शन तथा  सुमित पांडे क्षेत्राधिकारी भवाली के पर्यवेक्षण मे श्री जगदीप नेगी थानाध्यक्ष भीमताल के नेतृत्व में थाना पुलिस टीम को द्वारा के0सी0 सांगुङी के होमस्टे गोरखपुर तिराहे पर जुआ खेलने वालों की घेराबन्दी कर चैक किया गया तो होमस्टे में

1- कमल कुमार पुत्र नरायण सिंह निवासी गोरखपुर तिराहा भीमताल जनपद नैनीताल

2- राजू उर्फ राजेन्द्र प्रसाद पुत्र दीनदयाल जोशी निवासी निसोला थाना भीमताल जनपद नैनीताल

3- रऊफ अली पुत्र महबूब अहमद निवासी बैलाजाली जाली कम्पाउण्ड थाना हल्द्वानी जनपद नैनीताल

4- सुरेन्द्र प्रकाश उर्फ सुरेश कुमार पुत्र स्व0 गणेश राम निवासी जून स्टेट भीमताल जनपद नैनीताल द्वारा जुआ खेलकर हारजीत की बाजी लगाई जा रही थी तथा मौके पर नाल फङ से 20,065/ रू0 व ताश की गड्डी 52 पत्ते बरामद कर गिरफ्तारकिया गया।

होटल के मालिक के0सी संगुङी पुलिस टीम के आने से पहले ही मौका देखकर भाग गया।

मौक पर गिरफ्तार व्यक्तियों द्वारा बताया कि होटल का मालिक के0सी0 सागुङी ही होटल में बैठाकर जुआ खिलवाता है जिसे अभियोग में नामजद किया गया है।
बरामदगी के आधार पर थाना भीमताल पर प्र0सू0रि0 संख्या 46/2024 धारा 13 जी0 एक्ट पंजीकृत किया गया है।

बरामदगी – 20,065/ रू0 व ताश की गड्डी 52 पत्ते

Advertisement
यह भी पढ़ें :  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल में ‘प्रयुक्ति 2.0’ में उमड़ा युवाओं का हुजूम, देशभर से पहुंचे 1000 से अधिक प्रतिभागी
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.