रामनगर। इस्कॉन रामनगर संचालक प्रभु श्री मधुहा हरी दास द्वारा अग्रवाल सभा अजय गोयल के सुपुत्र कार्तिक गोयल के विवाह में घुड़चढ़ी कार्यक्रम में इस्कॉन संकीर्तन हरिनाम जप किया गया।

उनके द्वारा यह भी बताया गया कि परंपरागत रूप से भगवान हरि का नाम जप मांगलिक कार्यक्रम में करना चाहिए।जिससे मांगलिक कार्यक्रम शुभ हो और जीवन यापन भक्ति मार्ग पर अग्रसर हो,परंपरागत कार्यक्रम को भूलकर चका चौंध के चक्कर में कुछ शादी समारोह में अक्सर लोग नशे का सेवन झूमते गाते दिखते है।

जिससे वही भाव उत्पन होता हैं वही अगर भगवान के संकीर्तन के साथ बरातियों का प्रारंभ हो तो वह शादीशुदा जोड़े हमेशा उन्नति करते है। और भगवान की भक्ति का वो नशा है।

जिसमें सभी बारातियों ने मिलकर हरिनाम संकीर्तन कर थिरके दाम्पत्य जीवन को एक श्रेष्ठ आध्यात्मिक साधना का भी रूप दिया गया है।

मधुहा हरी दास प्रभु ने लोगो से भी आग्रह किया है कि किसी भी मांगलिक कार्यक्रम में हरिनाम संकीर्तन को ज्यादा महत्व दे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नैनीताल पहुंचे राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य, कार्यकर्ताओं ने गाजे-बाजे के साथ किया जोरदार स्वागत

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.