प्रवर्तन कार्यवाही में 58 वाहनों के ओवरस्पीड में चालान

हल्द्वानी। परिवहन विभाग के द्वारा दो दिनों की प्रवर्तन कार्रवाई में 102 वाहनों का चालान किए जिसमें 58 ओवरस्पीड के अभियोग में चालान किए गए। इसमें कार ,बस , ट्रक आदि वाहन सम्मिलित है।

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी जितेंद्र एवं परिवहन कर अधिकारी  गोविंद के द्वारा प्रवर्तन कार्रवाई की गई।

इस प्रवर्तन कार्यवाही में परमिट शर्तों के उल्लंघन, टैक्स, फिटनेस , हेलमेट, सीट बेल्ट , भार वाहन में सवारियो का परिवहन आदि के साथ साथ 58 वाहनों के निर्धारित गति सीमा से अधिक गति में वाहन संचालन के अभियोग में की गयी।

इस अवसर पर सहायक परिवहन अधिकारी  जितेंद्र, परिवहन कर अधिकारी  गोविंद के साथ-साथ परिवहन विभाग के चंदन सुयाल, गिरीश कांडपाल, देव सिंह , चंदन ढेला, अरविंद हांकी आदि सम्मिलित रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  दो बाइकों की आमने-सामने भीषण भिड़ंत, चार युवक गंभीर घायल; एक की मौत, दो सैन्यकर्मी भी जख्मी
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.