रिपोर्टर बलवंत सिंह रावत 

अल्मोड़ा। मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी ने आज विकास खंड भिकियासैंण का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत सनना में संचालित सिलाई मशीनों का भी बारीकी से निरीक्षण किया।

ग्राम पंचायत सनना की शिव शक्ति ग्राम संगठन की महिलाओं ने मुख्य विकास अधिकारी का तिलक लगाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी, सहायक खंड विकास अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी, जेई, एनआरएलएम, ग्रामोत्थान सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।

मुख्य विकास अधिकारी ने सिलाई मशीनों के उचित उपयोग एवं महिलाओं को स्वरोजगार उपलब्ध कराने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए और अधिक कार्यक्रम आयोजित करें।अल्मोड़ा : मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी ने विकास खंड भिकियासैंण का किया निरीक्षण

उन्होंने कहा कि ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनके आर्थिक विकास के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम और स्वरोजगार के अवसरों को बढ़ावा देना अत्यंत आवश्यक है। इस दिशा में किए जा रहे कार्यों की प्रगति संतोषजनक है और इसे और भी सुदृढ़ करने की आवश्यकता है।
मुख्य विकास अधिकारी ने महिलाओं के हुनर को प्रोत्साहित करने और उन्हें बेहतर साधन और प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के लिए विभागीय अधिकारियों को विशेष दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि प्रशासन की ओर से महिलाओं के विकास और सशक्तिकरण के लिए हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड वन विभाग में भर्ती का मौका: SRF, JRF समेत कई पदों पर आवेदन आमंत्रित
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.