ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

150 कॉल कीं और पत्नी ने नहीं उठाया फोन तो पुलिस वाले ने 250 किलोमीटर आकर की पत्नी की हत्या

बेंगलुरु। चामराजनगर शहर से 230 किमी की यात्रा कर होसकोटे के पास अपनी पत्नी के पैतृक घर पहुंचा। यहां उसने कीटनाशक पी लिया और सोमवार सुबह अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी।

एक पुलिस कांस्टेबल ने अपनी पत्नी को एक-दो नहीं करीब 150 कॉल किया। उन्होंने उनका जवाब नहीं दिया। इसके बाद उसे अपनी पत्नी की वफादारी पर संदेह हो गया।

इसके जवाब में उसने खौफनाक कदम उठाया और पत्नी की हत्या कर दी। आपको बता दें कि महिला ने हाल ही में अपने माता-पिता के घर पर एक लड़के को जन्म दिया था।

150 बार कॉल करने के बाद भी उसने जवाब नहीं दिया तो पति ने अपना आपा खो दिया। वह चामराजनगर शहर से 230 किमी की यात्रा कर होसकोटे के पास अपनी पत्नी के पैतृक घर पहुंचा। यहां उसने कीटनाशक पी लिया और सोमवार सुबह अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी।

24 वर्षीय मृतिका प्रथिबा ने 11 दिन पहले होसकोटे के पास कलाथुर गांव में लड़के को जन्म दिया था। चामराजनगर के रामसमुद्र में चामराजनगर पूर्व पुलिस स्टेशन इलाक में रहने वाले आरोपी किशोर डी की हालत गंभीर है।

उसने खुद को कोलार के तमाका स्थित आरएल जलप्पा अस्पताल में भर्ती कराया था। होसकोटे पुलिस ने उसे दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया। पुलिस ने कहा कि किशोर को छुट्टी मिलने के बाद हिरासत में लिया जाएगा।

प्रतिभा बेट्टाहलासुर ग्राम पंचायत के सचिव सुब्रमणि की छोटी बेटी थी। बीई कंप्यूटर विज्ञान से वह स्नातक है। दोनों की 13 नवंबर, 2022 को शादी हुई थी। किशोर कोलार जिले के वीरपुरा का रहने वाला है।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 11 मार्च 2026

You missed

error: Content is protected !!