ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

रानीखेत। स्व. श्री जयदत्त वैला स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रानीखेत, अल्मोड़ा में विश्व पुस्तक दिवस के अवसर पर उन्होंने सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता (SVEEP) कार्यक्रम के तहत निर्वाचक साक्षरता क्लब (ELC) द्वारा एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महविद्यालय के प्राचार्य प्रो0 पुष्पेश पांडे द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के स्वीप नोडल अधिकारी डॉ0 बृजेश कुमार जोशी ने शिक्षा से जागरूकता, जागरूकता से मतदान विषय पर प्रकाश डाला । प्राचार्य महोदय ने मतदाता जागरूकता पर अपने विचार रखे।

राजनीति विज्ञान विभाग के प्राध्यापक डॉ0 धीरज सिंह खाती ने महाविद्यालय में अध्ययनरत 18 वर्ष आयु पूर्ण कर चुके, विद्यार्थियों को मतदाता पहचानपत्र बनवाने के सम्बंध में विस्तृत जानकारी दी।

कार्यक्रम में महाविद्यालय डॉक्टर दीपा पांडेय, डॉक्टर बी0 बी0 भट्ट, डॉक्टर निधि पांडेय एवं विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 8 अगस्त 2026

You missed

error: Content is protected !!