ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : महिला के सम्मान पर बुरी नजर डालने वाला विकृतकामी 24 घंटे में चढ़ा पुलिस के हत्थे, रात को दिवाल फांदकर चुराए थे महिला के कपड़े, कपड़े बरामद; महिलाओं के सम्मान से समझौता नहीं, दोषियों को हर हाल में जेल भेजेंगे — एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसीभीमताल : कैबिनेट मंत्री कैड़ा ने भीमताल मै अधिकारियो की ली बैठक, बरसात मै आपदा से आने वाली समस्याओ से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देशहल्द्वानी : धर्म की आड़ में गाली- गलौज और जान से मारने की धमकी, SSP की सख्ती से महाराष्ट्र का आरोपी सलाखों के पीछेप्रेमी संग मिलकर मंगेतर को गहरी खाई में दिया धक्का, 17 करोड़ की शादी से पहले रची हत्या की साजिशमोबाइल की लत बनी जानलेवा! पिता की डांट से नाराज नाबालिग किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान
खबर शेयर करे -

ओखलकांडा में हुए जीप हादसे  में 7 सवारियों की जान जाने की सूचना से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोग ,थाना खनस्यू व प्रशासन की टीम रैस्क्यू कार्य मे जुटी।

रिपोर्टर- गुड्डू सिंह ठठोला

 भीमताल। आज  प्रातः ओखलकांडा ब्लॉक से एक दुखद खबर सामने आ रही है पतलोट में छीडाखान के पास एक बाइक और मैक्स की भीषण टक्कर हो गई, जिसमें दोनों वाहनों के गहरी खाई में गिरने की खबर आ रही है।

घटनास्थल की ओर राहत व बचाव कार्य की टीम में रवाना हो गई है कई एंबुलेंस को भी मौके पर भेजा गया है। थाना इंचार्ज भी मौके पर पहुंच चुके हैं और कई अन्य जगहों की भी फोर्स घटनास्थल की और रवाना हो गई है जिला प्रशासन की टीम भी घटनास्थल की ओर रवाना हो चुकी है।

 जीप में कितने लोग सवार थे अभी पता नहीं चल सका है, ग्रामीणों के अनुसार कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

खबर लिखे जाने तक जिला प्रशासन घटनास्थल पर नहीं पहुंच पाया है। ग्रामीणों ने तहसीलदार को सूचित किया कि सवेरे 8 बजे नवीन भट्ट पी.आर.डी.ने सूचना दी कि पतलोट से लगभग 2-3 किलोमीटर दूर मीडार मोटर मार्ग पर डालकन्या में एक जीप और बाइक गहरी खाई में गिर गई है।

जिसमें से 7 यात्रियों के मरे होने की आशंका है। साथ ही दो लोग गंभीर हालत में घायल है। हादसे में बाहर निकाले गए यात्रियों में तीन महिलाएं, एक बच्चा और तीन पुरुष मृत अवस्था में लग रहे हैं। समाचार लिखे जाने तक घायलों और मृतकों की पुष्टि नहीं हो पाई।

ग्रामीणों ने बताया कि सड़क खराब होने की वजह से वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा होगा।

यह भी पढ़ें :  संविदा प्राध्यापकों के नियमितीकरण और यूजीसी वेतनमान की मांग, कूटा अध्यक्ष ने मंत्री खजान दास को सौंपा ज्ञापन

You missed

error: Content is protected !!