ब्रेकिंग न्यूज़
कालाढूंगी में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत हुआ ध्वजारोहण, मनोज पाठक ने विद्यार्थियों को दिलाया राष्ट्रनिर्माण का संकल्पकुमाऊँ विश्वविद्यालय में ‘एंजेल इन्वेस्टर्स एंड वेंचर कैपिटल फंडिंग’ विषय पर ऑनलाइन व्याख्यान, 50 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया हिस्सामानसिक स्वास्थ्य पर खुलकर बात करना कमजोरी नहीं, जागरूकता और साहस की निशानी: प्रो. नीता बोरानगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने DRM वीना सिन्हा से लालकुआं की जनसमस्याओं पर की वार्ता, रेलवे क्रॉसिंग पुल और टेंपो स्टैंड का मुद्दा उठादिल्ली में सांसद अनिल बलूनी से गौरव गोस्वामी ने की शिष्टाचार मुलाकात, 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन
खबर शेयर करे -

भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष  रोहित नेगी को बीच सड़क पर ही गोली मारने से इलाके में फैली सनसनी

देहरादून। सोमवार देर रात को भाजपा नेता रोहित नेगी को बीच सड़क पर ही गोली मारने से इलाके में सनसनी मच गई. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

मामला थाना प्रेमनगर क्षेत्र का है. सोमवार देर रात भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष रोहित नेगी निवासी तिलवाड़ी को खुलेआम एक युवक गोली मारकर मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया है. हत्या के पीछे अजहर त्यागी नाम के शख्स का नाम सामने आया है।

मामले को लेकर अभिषेक बर्तवाल पुत्र संतोष कुमार निवासी तिल्वाड़ी ने पुलिस को तहरीर दी है. अभिषेक ने बताया कि देर रात वह अपने दोस्तों के साथ कार में पीपल चौक मण्डुवाला में थे।

इस दौरान वहां मोटरसाइकिल में दो युवक आए और कार में फायर झोंक दिया. इस दौरान गोली रोहित की गर्दन में लग गई. आनन-फानन में रोहित को लेकर अस्पताल पहुंचाया. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार अभी तक की जांच में सामने आया है कि मृतक रोहित के दोस्त की महिला मित्र की पहचान आरोपी से थी। रात को जब मृतक अपने दोस्तों और उसी महिला के साथ नयागांव में दोस्त के घर पर था, तभी महिला को आरोपी का फोन आया।

इसी दौरान आरोपी, महिला, मृतक और दोस्तों के बीच बहस हो गई. इसी बहस में आरोपी ने गुस्से में आकर वारदात को अंजाम दिया।

फिलहाल पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम बनाकर कार्रवाई कर रही है।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : दमुवाढूंगा में ड्रोन सर्वे शुरू, राजस्व अभिलेखीकरण प्रक्रिया को मिलेगी नई रफ्तार

You missed

error: Content is protected !!