ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

 वार्ड संख्या 04 – हरीनगर में व्यापक सफाई, झाड़ियों की कटाई एवं मलवा हटाने का कार्य संपन्न

 नैनीताल। मानसून से पूर्व नैनीताल नगर की जल निकासी व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु नगर पालिका परिषद, नैनीताल द्वारा विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान जिलाधिकारी महोदय, नैनीताल के आदेश (दिनांक: 11 जुलाई 2025) के अनुपालन में आयोजित किया जा रहा है।

 आज वार्ड संख्या 04 – हरीनगर में अभियान के अंतर्गत व्यापक सफाई कार्य संपन्न हुआ।
सफाई कार्यों के दौरान नालियों की गहन सफाई, झाड़ियों की कटाई और सार्वजनिक स्थानों से मलबा हटाने का कार्य किया गया। सफाई उपरांत एकत्र कूड़े का निस्तारण पालिका के वाहनों द्वारा किया गया।

 अधिकारियों की उपस्थिति एवं नेतृत्व:मा. पालिका अध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल
अधिशासी अधिकारी श्री रोहतास शर्मा उप जिलाधिकारी श्री नवाजिश खलीक उक्त अधिकारीगण ने स्थल पर पहुंचकर कार्यों का निरीक्षण किया और स्वच्छता अभियान की प्रगति का जायज़ा लिया।

सक्रिय सहभागिता:
राजस्व विभाग एवं लोक निर्माण विभाग (PWD) की टीमों ने संयुक्त रूप से भागीदारी निभाई।
पालिका के पर्यावरण मित्रों द्वारा गलियों, नालियों एवं सार्वजनिक स्थलों की गहन सफाई की गई।

 उल्लेखनीय उपस्थिति:
वार्ड सभासद  शीतल कटियार मुख्य सफाई निरीक्षक सुनित कुमार सफाई निरीक्षक  कमल सिंह चौहान,सफाई दरोगा  दिनेश कटियार,सुपरवाइजर  संजय कुमार
राजस्व उप निरीक्षक  विनोद,कनिष्ठ अभियंता (PWD)  कमलेश तथा अन्य विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।
 नगर पालिका परिषद नैनीताल ने जानकारी दी कि यह विशेष मानसून सफाई अभियान आगामी दिनों में अन्य वार्डों में भी चरणबद्ध रूप से जारी रहेगा, ताकि नगर में स्वच्छता व जल निकासी व्यवस्था को प्रभावी रूप से सुनिश्चित किया जा सके

यह भी पढ़ें :  होली पर नैनीताल पुलिस अलर्ट, हुड़दंगियों पर रहेगी कड़ी नजर
error: Content is protected !!