उत्तराखंड पंचायत चुनाव के नतीजे सामने आ चुके हैं और इस चुनाव में कई सोशल मीडिया इन्फलुएंसर को जमीनी हकीकत का सामना करना पड़ा है। लाखों फॉलोअर्स वाले डिजिटल सेलिब्रिटी अपने गांव में 100 वोट हासिल करने के लिए तरस गए और उन्हें करारी हार झेलनी पड़ी है।

ऐसे कई सोशल मीडिया इन्फलुएंसर हैं, जो चुनावी मैदान में उतरे थे और उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

1.5 लाख यूट्यूब सब्सक्राइबर वाली दीप्ति बिष्ट ने कनालीछीना ब्लॉक की डूंगरी ग्राम पंचायत से प्रधान का चुनाव लड़ा था। उनके फेसबुक पर एक लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं, लेकिन चुनाव में उन्हें सिर्फ 55 वोट मिले। राधिका देवी ने 79 वोट हासिल कर जीत दर्ज की।

दीपा नेगी और भीम सिंह भी फेल

यूट्यूब पर 1.27 लाख सब्सक्राइबर वाली दीपा नेगी ने रूद्रप्रयाग जिले के घिमतोली गांव से चुनाव लड़ा था। उन्हें भी सिर्फ 269 वोट मिले। 480 वोट पाने वाली कविता ने चुनाव जीता। हार के बाद दीप्ती ने विपक्षी उम्मीदवारों पर धांधली और वोट खरीदने के आरोप लगाए। उन्होंने यह भी कहा कि उनके परिवार को निशाना बनाया गया।

भीम सिंह ने हल्द्वानी की बच्चीनगर ग्राम पंचायत से चुनाव लड़ा था। उनके यूट्यूब पर 21 हजार सब्सक्राइबर हैं। फेसबुक पर भी उन्हें 24 हजार लोग फॉलो करते हैं, लेकिन उन्हें सिर्फ 955 वोट मिले। वहीं, हरेंद्र सिंह ने 1534 वोट हासिल कर चुनाव जीता।

ग्राम पंचायत प्रधान के 7499 पद पर मतदान

उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना गुरुवार सुबह शुरू हुई। ग्राम पंचायत प्रधान के 5,913 पदों, जिला पंचायत सदस्यों के 95 पदों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों के 1,916 पदों के परिणाम पहले ही घोषित किए जा चुके हैं।

राज्य में ग्राम पंचायत प्रधान के कुल 7,499 पद, जिला पंचायत सदस्यों के कुल 358 और क्षेत्र पंचायत सदस्यों के 2,974 पद हैं। राज्य के 12 जिलों में पंचायत चुनाव के लिए 24 और 28 जुलाई को दो चरणों में मतपत्रों से मतदान हुआ था। मतदान प्रतिशत 69.16 फीसदी रहा था।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नैनीताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जुआ खेलते चार लोग पकड़े, नकदी और ताश बरामद
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.