कालाढूंगी/कोटाबाग। नयापाण्डे गाँव, बजूनिया हल्दू, विकासखण्ड-कोटाबाग से प्रधान प्रत्याशी उमापति तिवारी ने मतगणना कर्मियों पर मिलीभगत कर विपक्षियों को लाभ पहुंचाने का आरोप लगाया है।
उमापति तिवारी ने उपजिलाधिकारी कालाढूंगी को पत्रलिखकर पुनः मतगणना करवाये जाने की मांग की है।
त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव वर्ष 2025 में ग्राम पंचायत नया पाण्डेगाँव से प्रधान पद का प्रत्याशी था।
दिनांक 31-07-2025 को मतगणना स्थल पर प्रार्थी एवं विपक्षी और एजेन्टों के समक्ष मतगणना के परिणाम में प्रार्थी को विजयी घोषित किया गया।
विपक्षी द्वारा आपत्ति करने पर पुनः मतगणना कराई गई जिसमें प्रार्थी और विपक्षी के मत बराबर होने की घोषणा कर दी गई तथा अन्तिम बार पुनः मतगणना की गई जिसमें प्रार्थी के दो मतपत्रों को खराब बताकर विपक्षी को विजयी घोषित कर दिया गया।
ग्रामसभा नयापाण्डे गाँव, बजूनिया हल्दू में प्रधान पद हेतु कुल 402 मत पड़े जिसमें प्रार्थी को 198 और विपक्षी को 199 मत मिले तथा 5 मतपत्रों को निरस्त किया गया।
उक्त मतगणना में प्रार्थी के पक्ष में पड़े दो मतपत्रों को निरस्त बताया गया। उक्त निरस्त 2 मतपत्रों को न तो प्रार्थी को दिखाया गया है और न ही प्रार्थी के एजेन्टों को दिखाया गया।
जिससे स्पष्ट है कि उक्त मतगणना में पारित दिशा-निर्देशों का अनुपालन नहीं किया गया है जिस कारण प्रार्थी ग्रामसभा नया पाण्डेगाँव की मतगणना पुनः करवाने की अनुमति चाहता है।
ग्रामसभा नया पाण्डेगाँव, विकासखण्ड-कोटाबाग, जिला नैनीताल के ग्राम प्रधान पद के मतपत्रों की पुनः मतगणना करवाये जाने की कृपा करें।














