हल्द्वानी। गुरुवार को नैनीताल में हुए जिला पंचायत चुनाव में बवाल और चुनाव के दौरान गेट के बाहर से कांग्रेस समर्थित पांच जिला पंचायत प्रत्याशियों कि अपहरण और वहां पर कांग्रेस नेताओं के साथ-साथ नेता प्रतिपक्ष और विधायकों के साथ हुई अभद्रता के खिलाफ नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य शुक्रवार को हल्द्वानी स्थित एसएसपी कार्यालय के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठ गए हैं।

नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के नेताओं द्वारा धरना प्रदर्शन अभिरोध को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल को भी तैनात किया गया है।

कांग्रेसी पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन के खिलाफ लगातार नारेबाजी कर पुलिस प्रशासन को भाजपा के दबाव में काम करने का आरोप लगा रहे हैं।

इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काफी नाराजगी देखी जा रही है जहां कांग्रेस के लोगों ने एसएसपी नैनीताल को हटाने की मांग कर रहे हैं। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि पंचायत चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के साथ-साथ पुलिस और जिला प्रशासन ने लोकतंत्र की हत्या करने की कोशिश की है जिस तरह से नैनीताल में अराजकता का माहौल पैदा किया गया कांग्रेस के नेताओं के साथ मारपीट की गई।

यहां तक की मतदान करने पहुंचे कांग्रेस समर्थित पांच जिला पंचायत सदस्यों का हथियारों के बल पर जिला पंचायत कार्यालय के बाहर से उनका अपहरण कर लिया गया और अभी तक उनका पता नहीं चल पाया है. न्यायालय ने भी इस मामले का संज्ञान लिया है लेकिन पुलिस प्रशासन अपहरण किए गए पंचायत सदस्यों को अभी तक नहीं ढूंढ पाई है. यहां तक की पुलिस के सामने पंचायत सदस्यों का अपहरण हो गया लेकिन पुलिस मूक दर्शक बनी रही.उल्टा पुलिस कर्मियों ने ही कांग्रेस के लोगों के साथ आभारता की।

यशपाल आर्य ने कहा कि जब तक अपहरण किए गए पांच पंचायत सदस्यों को पुलिस ढूंढ कर नहीं लाती है तब तक कांग्रेस का धरना जारी रहेगा. नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि कांग्रेस समर्थित जिन पांच जिला पंचायत सदस्यों का अपहरण किया गया है उनके साथ मारपीट की जा रही है जहां उनके परिवार वाले भी परेशान है।

नेता प्रतिपक्ष में कहा है कि जब तक अपहरण किए गए सदस्यों को उनके सामने नहीं लाया जाता है तब तक उनका धरना जारी रहेगा इस दौरान हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश, के साथ-साथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष राहुल छिमवाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  यूजीसी के मुद्दे पर स्वर्ण समाज आंदोलन की तैयारी में जुटा, प्रदेशभर में आंदोलन की रणनीति बनाएगा स्वर्ण एकता मंच

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.