ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

भीमताल। ओखलकांडा ब्लॉक के ग्रामसभा टांडा नवनिर्वाचित प्रधान मदन परगाॅई के नेतृत्व में ग्रामवासियों ने प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अधिकारियों को चेतावनी दी हैं कि अगर विभाग 21.8.2025 से पूर्व खनस्यूं – टांडा मोटर मार्ग में बंद नालियों, झाड़ी कटान , मलवा सफाई व बंद रास्तों का कार्य नहीं करवाता है तो ग्रामीण 21.8.2025 से धरने में बैठने हेतु बाध्य होंगे।

मदन परगाॅई व ग्रामीणों ने यह भी चेतावनी दी किसके बावजूद भी कार्य नहीं होंगे तो वह भूख हड़ताल हुआ अनशन में बैठने हेतु बाध्य होंगे।
मदन परगाॅई ने बताया कि उन्होंने 14.08.25 को WhatsApp के माध्यम से
प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना काठगोदाम के कनिष्ठ अभियंता, सहायक अभियंता, अधिशाषी अभियंता, ठेकेदार, LIU, तहसीलदार धारी, थानाध्यक्ष खनस्यूं आदि को अवगत करा दिया हैं।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 17 अगस्त 2026
error: Content is protected !!