ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

भीमताल। ओखलकांडा ब्लॉक के ग्रामसभा टांडा में स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया गया जिसमें 56 मरीजों को निशुल्क बुखार, सरदर्द, कमरदर्द, खांसी, जुकाम आदि की दवाईयों के साथ-साथ उनकी शुगर, ब्लड प्रेशर व अन्य जांच मुक्त में की गई ।

ग्राम प्रधान टाण्डा मदन परगाॅई ने कहा कि गांव में कई लोग लंबे समय से बीमार थे।

जिसके लिए उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ओखलकांडा के चिकित्सा अधिकारी डॉ धर्मसत्तू से गांव में कैंप लगाने का आग्रह किया था ।

आज उनके द्वारा टीम भेजी गई जिसमें की 56 लोगों की निशुल्क जांच व दवाईयां वितरित हुई।

 मदन परगांई ने ओखलकांडा के चिकित्सकों तथा पूरी टीम का धन्यवाद व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 06 अगस्त, 2026

You missed

error: Content is protected !!