नैनीताल पालिका अध्यक्ष और सभासद के बीच हुआ विवाद 

 रिपोर्टर गुड़डू सिंह ठठोला

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल की नगर पालिका में विवाद का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है ।लगभग एक वर्ष के कार्यकाल में पालिका विवादों के घेर में गिरी नजर आई 

 सभासद लता दफौटी द्वारा कल देर श्याम पालिका अध्यक्ष सरस्वती खेतवाल पर बदसलूकी का आरोप लगाया। जिस के बाद सभी सभासद एकजुट हुए और पालिका अध्यक्ष से उनके दफ्तर में बातचीत करने पहुंचे लेकिन मामला शांत होने के बजाय और गंभीर हो गया।

सभासदों के ऑफिस से निकालने के दौरान ऑफिस के दरवाजे का शीशा टूट गया और मामले को गरमाता देख पुलिस मौके पर पहुंच गई।

इसके बाद सभी पालिका के सभासदों द्वारा आगामी बोर्ड बैठक का बहिष्कार की घोषणा कर दी। वही पालिका अध्यक्ष मीडिया से दूरी बनाई 

 मामले को गरमाता देख कर पालिका अध्यक्ष द्वारा प्रेस वार्ता की गई प्रेस वार्ता में सरस्वती खेतवाल ने सभासद लता दफौटी के आरोपों का खंडन किया।

हालांकि, उन्होंने स्वीकार किया कि उनके कक्ष में पिछले चार दिनों से ऑडिट चल रहा था और उसी दौरान उनकी एक रिश्तेदार थोड़े समय के लिए उनसे मिलने आई थीं।

इस दौरान हुई गहमा गहमी के चलते कल होने वाली बोर्ड बैठक को स्थगित कर दिया गया है।

वहीं सभासदों द्वारा भी प्रेस वार्ता आहूत की गई जिसमें पालिका अध्यक्ष की कार्यशैली और व्यवहार को लेकर असंतोष व्यक्त किया गया और कहा गया कि वे जनता के चुने प्रतिनिधि है उन्हें जनता के कार्य के लिए हमेशा ततपर हैं जिसके चलते हुए पब्लिक की समस्या लिखित रूप से अध्यक्ष महोदय के सम्मुख रखेंगे और व्यक्तिगत रूप से अध्यक्ष महोदय के समक्ष नहीं जाएगा और तय समय में अगर समस्या का समाधान नहीं होता है तो जनता को संग लेकर आंदोलन किया जाएगा साथ ही कहना है कि नगर के वार्डों की कूड़ा सोलर लाइट स्ट्रीट लाइट आदि समस्याएं हैं।

जिनका समाधान नगर हित के लिए होना आवश्यक है जल्द से जल्द सोहार्द का माहौल बने और बोर्ड बैठक आहूत की जाए ताकि लोगों की समस्याओं का समाधान हो सके।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी से मायके के लिए निकली 30 वर्षीय महिला लापता, दो मासूम बच्चों को मां का इंतजार

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.