ब्रेकिंग न्यूज़
नैनीताल : भूमियाधार में सड़क की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, धरने पर बैठे ग्रामीण; बोले- ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’, 2027 चुनाव बहिष्कार की चेतावनीदेवीधुरा में ऐतिहासिक बग्वाल का भव्य आयोजन, 8 मिनट तक गूंजे मां वाराही के जयकारे; CM धामी ने की पूजा-अर्चना, देवीधुरा को नगर पंचायत बनाने का ऐलानरक्षाबंधन पर बहन को लेने जा रहे 22 वर्षीय युवक की सड़क हादसे में मौतरक्षाबंधन पर SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी ने दी जनपदवासियों को शुभकामनाएं, बोले—जनसुरक्षा और जनसेवा सर्वोच्च प्राथमिकता, पीआरओ हेमा ऐठानी ने SSP की कलाई पर बांधा रक्षा सूत्ररक्षाबंधन पर जेल पहुंचीं बहनें, भाइयों की कलाई पर बांधी राखी; भावुक होकर बोलीं—अगली राखी घर पर मनाएं

गहरी नींद में सोये बुआ भतीजे पर सांप ने किया हमला, सांप के काटने से वे अचानक चिल्लाए,परिजन आनन फानन में उपचार के लिए ले गए खटीमा 

चंपावत। जनपद के टनकपुर के ग्राम नायकगोठ निवासी एक युवक व उसकी बुआ को सांप ने काट लिया जिससे उनकी मौत हो गई। एक साथ दो मौतों से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बताया जा रहा कि करैत सांप ने दोनों को डंसा है जिसे मौत हुई है।
जानकारी के अनुसार ग्राम सभा नायकगोठ निवासी 19 वर्षीय सुजल टम्टा पुत्र सुरेश टम्टा और उसकी बुआ रेखा देवी पत्नी भगवान राम उम्र 47 साल निवासी बोहरागोठ को बुधवार तड़के कमरे में घुस सांप ने काट लिया।

जब उन पर सांप ने हमला किया, वे दोनों गहरी नींद में थे. सांप के काटने से वे अचानक चिल्लाए जिस पर परिजनों को इस बात की जानकारी हुई कि दोनों को सांप ने काट लिया।

परिजन उन्हें आनन फानन में उपचार के लिए खटीमा ले गए. जहां से चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया और हायर सेंटर रेफर कर दिया।
रास्ते में सुजल व उसकी बुआ रेखा देवी ने दम तोड़ दिया।

कोतवाल योगेश उपाध्याय ने बताया कि दोनों के शव को कब्जे में लेकर पंचनामे की कार्यवाही की जा रही है. वहीं मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के नोडल अधिकारी केदार बृजवाल ने बताया कि परिजनों से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा वार्ता कर शोक संवेदना व्यक्त की गई है।

पीड़ित परिवार को हर संभव मदद और उचित मुआवजा दिए जाने के लिए वन क्षेत्राधिकारी को निर्देश दिए गए हैं.वन विभाग के महेश अधिकारी ने बताया कि वन विभाग की टीम द्वारा घटना स्थल पर पहुंचकर परिजनों से घटना की जानकारी एकत्रित की जा रही है।
सर्प दंश की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगी.मृतक युवक दयानन्द इंटर कालेज टनकपुर का 11वीं का छात्र था बताया गया है कि युवक को सांप ने दाहिने हाथ पर काटा है।

यह भी पढ़ें :  नेपाल में विनाशकारी बाढ़ से तबाही, 359 लोगों की मौत; 288 भारतीय लापता, महाराजगंज-कुशीनगर में हाई अलर्ट

You missed

error: Content is protected !!