ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

स्व.जयदत्त वैला स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रानीखेत में कैरियर काउंसलिंग सेल के तत्वाधान मे

अल्मोड़ा/रानीखेत। महिंद्रा संस्थान के ‘नान्दी” समूह द्वारा आयोजित निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन किया गया। इस प्रशिक्षण में महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

जिसमें मुख्य रूप से संचार कौशल, जीवन कौशल, धन प्रबंधन, तकनीकी ज्ञान, आलोचनात्मक विश्लेषण,‌ समूह प्रस्तुतीकरण तथा साक्षात्कार अभ्यास के गुर सीखे। यह प्रशिक्षण श्री नवीन थपलियाल जी” द्वारा सम्पादित किया गया जिसका मुख्य उद्देश्य “Path from student to success” रहा।

कार्यक्रम के समापन में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो० पुष्पेश पाण्डे जी ने थपलियाल जी को स्मृति चिह्न भेंट करते हुए आभार व्यक्त किया।

प्राचार्य महोदय ने प्रशिक्षण कार्यक्रम की सराहना करते हुए यह आशा व्यक्त की, कि विद्यार्थी प्रशिक्षण के दौरान सीखे गए ज्ञान को अपने जीवन में आत्मसात करेगें।

कैरियर काउंसलिंग सेल की संयोजक डा ० दीपा पाण्डेय ने प्रशिक्षक महोदय का आभार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों को भविष्य में भी इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभाग करने हेतु प्रेरित किया।

कार्यक्रम का संचालन डा० कोमल गुप्ता द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक डा. प्राची जोशी, डा. रश्मि रौतेला, डा. महिराज मेहरा, डा. निधि पाण्डे, डा. बरखा रौतेला, डा. पाऊल बोरा, डा. निहारिका बिष्ट, डा. रोहित जोशी, डा० राहुल चन्द्रा आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल : राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू के नेतृत्व में जिला पंचायत गैंग कर्मियों ने वर्षभर रोजगार और न्यूनतम मजदूरी की उठाई मांग

You missed

error: Content is protected !!