ब्रेकिंग न्यूज़
नैनीताल : भूमियाधार में सड़क की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, धरने पर बैठे ग्रामीण; बोले- ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’, 2027 चुनाव बहिष्कार की चेतावनीदेवीधुरा में ऐतिहासिक बग्वाल का भव्य आयोजन, 8 मिनट तक गूंजे मां वाराही के जयकारे; CM धामी ने की पूजा-अर्चना, देवीधुरा को नगर पंचायत बनाने का ऐलानरक्षाबंधन पर बहन को लेने जा रहे 22 वर्षीय युवक की सड़क हादसे में मौतरक्षाबंधन पर SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी ने दी जनपदवासियों को शुभकामनाएं, बोले—जनसुरक्षा और जनसेवा सर्वोच्च प्राथमिकता, पीआरओ हेमा ऐठानी ने SSP की कलाई पर बांधा रक्षा सूत्ररक्षाबंधन पर जेल पहुंचीं बहनें, भाइयों की कलाई पर बांधी राखी; भावुक होकर बोलीं—अगली राखी घर पर मनाएं

रामलीला ग्राउंड में पटाखा बाजार को लेकर विवाद ,उतारा गया धवज आपस में भिड़े दो पक्ष

हल्द्वानी। दीवाली को देखते हुए हल्द्वानी में प्रशासन ने पटाखा बाजार के लिए जगह चिन्हित की हुई हैं।

आपको बात दें इसी क्रम में ऊंचापुल रामलीला ग्राउंड में भी पटाखा बाजार लगाया गया है पटाखा बाजार में उस वक्त विवाद खड़ा हो गया।

जब रामलीला ग्राउंड में लगे ध्वज को एक व्यक्ति ने वहां से हटा दिया जिसके बाद स्थानीय ग्रामीणों ने पटाखा बाजार के गेट पर ताला लगा दिया।

बता दें कुछ लोगों ने मामला शांत कराया लेकिन पटाखा बाजार में रामलीला कमेटी के कुछ सदस्यों ने फिर विवाद खड़ा कर दिया।

इन सदस्यों ने बताया की रामलीला ग्राउंड में कई सालों से पटाखा बाजार लगती तो है लेकिन यहाँ दुकाने स्थानीय ग्रामीणों को ना देकर बाहरी व्यक्तियों को दी जाती है।

इसके साथ ही रामलीला कमेटी द्वारा प्रशासन से पटाखा बाजार का लेनदेन होता है वो रामलीला कमेटी के पास ना पहुंच के केवल एक ही व्यक्ति को उसका फायदा मिलता है।

अगर इस तरह से काम होगा तो ऊंचापुल की रामलीला कमेटी में पटाखा बाजार नहीं लगाई जाएगी वहीं व्यापारियों का कहना है की उन्होने लाखों का माल खरीद कर पटाखा बाजार में लगाया है।

दो पक्षों के विवाद में उन लोगों को क्यों घसीटा जा रहा है क्योंकि दिवाली के चार पांच दिन ही रह गए हैं और उन्हे व्यापार करने में परेशानी झेलनी पड़ रही है।

ऐसे में उनकी मांग है की अगर बाजार नहीं लगाती तो उन्हे प्रशासन की ओर से मुआवजा दिया जाए वहीं इस मामले में अध्यक्ष मनोज जोशी का कहना है की रामलीला कमेटी का पटाखा बाजार से कोई लेना-देना नहीं है।

इस बाजार से कमेटी को कोई लाभ नहीं मिलता है और बेवजह इस विवाद में रामलीला कमेटी को घसीटा जा रहा है।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी जेल परिसर में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम! SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर हल्द्वानी पुलिस की त्वरित कार्यवाही—3 आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

You missed

error: Content is protected !!