ब्रेकिंग न्यूज़
नैनीताल : भूमियाधार में सड़क की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, धरने पर बैठे ग्रामीण; बोले- ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’, 2027 चुनाव बहिष्कार की चेतावनीदेवीधुरा में ऐतिहासिक बग्वाल का भव्य आयोजन, 8 मिनट तक गूंजे मां वाराही के जयकारे; CM धामी ने की पूजा-अर्चना, देवीधुरा को नगर पंचायत बनाने का ऐलानरक्षाबंधन पर बहन को लेने जा रहे 22 वर्षीय युवक की सड़क हादसे में मौतरक्षाबंधन पर SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी ने दी जनपदवासियों को शुभकामनाएं, बोले—जनसुरक्षा और जनसेवा सर्वोच्च प्राथमिकता, पीआरओ हेमा ऐठानी ने SSP की कलाई पर बांधा रक्षा सूत्ररक्षाबंधन पर जेल पहुंचीं बहनें, भाइयों की कलाई पर बांधी राखी; भावुक होकर बोलीं—अगली राखी घर पर मनाएं

अनियंत्रित हुई कार ने  रोड किनारे खड़े नौ वाहनों को  मारी टक्कर ,कार सवार दंपती सहित तीन लोग घायल

पिथौरागढ़/डीडीहाट।  अचानक अनियंत्रित हुई कार ने जीआईसी रोड किनारे खड़े नौ वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार दंपती सहित तीन लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल कार चालक को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

रविवार को डीडीहाट आंबेडकर वार्ड निवासी नंदन पानू (62) अपनी पत्नी दीपा पानू के साथ कार (यूके 05डी 1972) से भिटौली देने के लिए नारायण नगर जा रहे थे। जीआईसी रोड पर अचानक कार की स्पीड बढ़ गई और कार ने गांधी चौक से लेकर जीआईसी गेट तक सड़क किनारे खड़े पालिकाध्यक्ष गिरीश चुफाल के निजी वाहन सहित नौ वाहनों को टक्कर मार दी।

कार की टक्कर से सड़क किनारे खड़े दिवाकर कन्याल को भी चोट लग गई।
इसके बाद अनियंत्रित कार एक गाड़ी से टकराकर रुक गई। मौके पर पहुंच आसपास के लोगों ने बमुश्किल नंदन पानू और दीपा पानू को कार से निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

कार की टक्कर से घायल दिवाकर कन्याल का भी इलाज कराया गया। नंदन की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। सूचना पर सीओ केएस रावत ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और अस्पताल जाकर घायलों का हालचाल जाना।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 22 अगस्त 2026

You missed

error: Content is protected !!