ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। मंगलवार की सुबह एक बेहद ही दुखद हादसा हो गया। हादसे में 17 वर्षीय युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया इसके बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया।

17 वर्षीय किशोर साइकिल से काम पर जा रहा था। बस ने उसे टक्कर मार दी। जिसमें किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया।

स्थानीय लोगों ने तुरंत किशोर को बेस अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल के डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।

हल्द्वानी राजपुरा निवासी 17 वर्षीय सुजल पुत्र नंदन प्रसाद साइकिल से काम पर जा रहा था। इस दौरान बस की चपेट में आने के कारण उसकी मौत हो गई। किशोर पटेल चौक में गछाई का कार्य करता था।

मृतक अपने पिता के साथ रहता था। मृतक की मां का पहले ही देहांत हो चुका है। किशोर की मौत के बाद लोगों में बस चालक के खिलाफ काफी गुस्सा है। लोगों ने अस्पताल के बाहर हंगामा भी किया।

एसओ बनभूलपुरा नीरज भाकुनी अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने मृतक बच्चे के परिजनों से बातचीत की और इस पूरे मामले में उचित कार्रवाई किए जाने का आश्वासन भी दिया।

इसके बाद परिजन शांत हुए। पुलिस ने बस चालक को हिरासत में लेकर गाड़ी को सीज़ कर दिया है।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल में 21 फरवरी से उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा शुरू, 108 केंद्रों पर कड़ी निगरानी; 12 सचल दल रहेंगे तैनात

You missed

error: Content is protected !!