ब्रेकिंग न्यूज़
कालाढूंगी में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत हुआ ध्वजारोहण, मनोज पाठक ने विद्यार्थियों को दिलाया राष्ट्रनिर्माण का संकल्पकुमाऊँ विश्वविद्यालय में ‘एंजेल इन्वेस्टर्स एंड वेंचर कैपिटल फंडिंग’ विषय पर ऑनलाइन व्याख्यान, 50 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया हिस्सामानसिक स्वास्थ्य पर खुलकर बात करना कमजोरी नहीं, जागरूकता और साहस की निशानी: प्रो. नीता बोरानगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने DRM वीना सिन्हा से लालकुआं की जनसमस्याओं पर की वार्ता, रेलवे क्रॉसिंग पुल और टेंपो स्टैंड का मुद्दा उठादिल्ली में सांसद अनिल बलूनी से गौरव गोस्वामी ने की शिष्टाचार मुलाकात, 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन
खबर शेयर करे -

भाजपा के नेता द्वारा राहुल गांधी को रावण कहे जाने पर मल्लीताल पंत पार्क में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार का पुतला दहन किया 

रिपोर्टर- गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। बीजेपी द्वारा राहुल गांधी को रावण बताए जाने पर देशभर में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए हैं। वहीं नैनीताल में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा सरकार का पुतला दहन कर अपनी नाराजगी व्यक्ति की गई है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा राहुल गांधी पर निशाना चाहते हुए एक पोस्टर जारी किया गया और सोशल मीडिया पर उनकी तुलना रावण से की गई जिसका देश भर में कांग्रेस कार्यकर्ता जमकर विरोध कर रहे हैं।

शुक्रवार को पंतपार्क में कांग्रेस नगर अध्यक्ष अनुपम का बढ़वाल के नेतृत्व में समस्त कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की साथ ही सरकार का पुतला फूंक कर अपना विरोध जताया।

कांग्रेस नगर अध्यक्ष अनुपम कबड़वाल ने कहा भाजपा की ओर से अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर कांग्रेस के पूर्व सांसद,राष्ट्रीय अध्यक्ष वर्तमान वायनाड सांसद राहुल गांधी को को रावण कहा गया जो भाजपा की मानसिकता को दर्शाता है ।

इस से भाजपा का इरादा साफ नज़र आ रहा है। उनकी ओर से राहुल गांधी के खिलाफ हिंसा भड़काने वी जनता को राहुल गांधी के खिलाफ उकसाने का कार्य किया जा रहा है।कहा की राहुल गांधी भाजपा सरकार पर निरंतर उनके द्वारा किए गए बेहतर कार्यो से वार कर रहे है। प्रेम-निस्वार्थ भाव से लोगो के बीच में अपनी बात को रख रहे है।

उनके द्वारा देश-प्रदेश व राज्य में ज्वलंत मुद्दों को लागातार उजागर किया जा रहा है जिसमे अंकिता हत्याकांड में वीआईपी की मांग, बेरोजगारी, मेंहगाई को उजागर कर रहे है उस से चिंतित भाजपा सरकार डरी हुई है। जिस से उनके खिलाफ देश में नफरत फैलाई जा रही हैं ।

जिसकी जिला व नगर कॉंग्रेस कमेटी नैनीताल कड़ी निंदा करते है। जिसके विरोध में भाजपा का पुतला दहन किया गया है ऐ भी कहा कि अगर पार्टी की ओर से राहुल गांधी से माफी नहीं मांगी गई तो उनके द्वारा आंदोलन को ग्रह किया जाएगा।

इस दौरान मुन्नी तिवारी,सरस्वती खेतवाल,मुकेश जोशी,पीके शर्मा सभासद पुष्कर बोरा,त्रिभुवन फ़र्त्याल,मनमोहन कनवाल,विमल चौधरी,कैलाश अधिकारी,शार्दूल नेगी सिदार्थ टंडन,जितेंद्र साह,जुनैद,राशिद खान,दिलावर खान,ललित मोहन, कमलेश तिवारी,शिभम बजाज,रोहित प्रियांशु,हर्षित,पंत आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें :  कुमाऊँ विश्वविद्यालय में ‘एंजेल इन्वेस्टर्स एंड वेंचर कैपिटल फंडिंग’ विषय पर ऑनलाइन व्याख्यान, 50 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

You missed

error: Content is protected !!