ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। आर्मी के सेवानिवृत्त कैप्टन की गौला बैराज में संदिग्ध परिस्थितियों में डूबने से मौत हो गई है। मौके पर पहुची जल पुलिस ने शव को बाहर निकाला। काठगोदाम पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हल्द्वानी,नवाबी रोड पर सेवानिवृत्त कैप्टन नरेश भट्ट अपनी वृद्ध पत्नी के साथ रहते थे। पुलिस के मुताबिक रविवार सुबह करीब साढ़े 9:30 बजे कैप्टन गौला बैराज पहुंचे।

इसके बाद जल पुलिस को पता चला कि गौला बैराज में एक शव उतरा रहा है।गौला बैराज के पास में सेवानिवृत्त कैप्टन की मोबाइल, चप्पल, नकद रुपये, आधार कार्ड और मिला।

मौके पर पहुंचकर पुलिस ने बैराज के गेट खोलकर पानी छुड़वाया। इसके बाद बैराज से कैप्टन का शव बाहर निकालकर कब्जे में लिया।

यह भी पढ़ें :  नैनी झील की सुरक्षा के लिए 38 करोड़ की योजना, हल्द्वानी में 336 करोड़ का नमो भवन तैयार
error: Content is protected !!