ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

आबकारी विभाग के सख्त निर्देशों के बाद भी शराब ठेकेदार अधिक रेट पर शराब बेचने से बाज नही आ रहें है।

कालाढूंगी। लगातार मिल रही शिकायतों के चलते आबकारी विभाग ने एक बार फिर कई दुकानों में जांच की, और बिल मशीन कैमरे रजिस्टर भी चेक किए गए।

आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर उमेश पाल के द्वारा पाया कि दुकानों में अधिक दामों में शराब बेचकर ग्राहकों से अधिक राशि ली जा रही है ग्राहकों को बिल भी उपलब्ध नहीं किया जा रहा इसमें शराब भट्टी के खिलाफ करवाही की जाएगी इस दौरान आबकारी के इंस्पेक्ट ने एमआरपी से अधिक दाम पर शराब बेचने के चलते बेलपाड़ाव सहित कालाढूंगी रामनगर की कई शराब दुकानों पर कार्रवाही करते हुए प्रकरण दर्ज किए है।

कालाढूंगी से संचालित शराब की दुकान में हो रही मनमानी

आबकारी अधिकारी जानकारी होने के बाद भी कार्रवाई नहीं करते हैं, इस शराब भट्टी परनगर में शराब को सरकारी रेट पर न बेच कर ओवर रेट बेचा जा रहा है। यह कार्य शराब दुकान मालिक आबकारी विभाग के अधिकारियों से मिली भगत कर कर रहे हैं।

  आए दिन सेल्समैन और ग्राहक के बीच दुकानों पर हो रहे हैं झगड़े!

अंग्रेजी हो या फिर देसी शराब दुकान सभी दुकानों में प्रिंट रेट से दस से बीस रुपए अधिक दर पर बेची जा रही है, साथ ही शराब की दुकानों पर रेट लिस्ट भी नहीं लगी है। न ही बिल मशीन लगी है। वहीं शराब की मिल रही शिकायत के बावजूद आबकारी विभाग व पुलिस-प्रशासन भी कोई कार्रवाई करने को तैयार नहीं है।

लोगो का कहना है कि बुधवार को भी बाजार में एक अंग्रेजी शराब की दुकान से एक बीयर की बाेतल ली तो सेल्समैन द्वारा प्रिंट रेट से अधिक 20 रुपए अतिरिक्त लिए विरोध करने पर वह झगड़ा करने लगा उसका कहना हे की संचालित अंग्रेजी और देशी शराब दुकानों पर जमकर ओवर रेट में शराब बेची जा रही है।

यह सब अबकारी विभाग के अधिकारियों की जानकारी में हो रहा है। इस कारण से वे शराब दुकानदारों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।

दुकानों पर काम करने वाले सेल्समैन मिलावटी शराब बेचने में भी काफी माहिर हैं। देसी शराब के क्वार्टर व बोतल में यह लोग आसानी से उसका ढक्कन खोलकर पानी की मिलावट कर बचे रहे हैं। शराब पीने वाले लोग यह सब जानते हैं!

लेकिन झगड़े के डर के कारण यह लोग ज्यादा कुछ बोल नहीं पाते और विरोध किए बिना ही शराब खरीदकर चलते जाते हैं।

यह भी पढ़ें :  मेडिकल कॉलेज में रैगिंग के आरोप में 6 सीनियर छात्रों पर बड़ी कार्रवाई

You missed

error: Content is protected !!