ब्रेकिंग न्यूज़
“जुर्म की रात… इंसाफ की सुबह”; कानून से टकराए… सलाखों में समाए,दरिंदगी की कहानी… एसएसपी मंजुनाथ टीसी ने 6 घंटे में किया खत्म, SSP बोले, ऐसे अपराधियों पर होगी कठोरतम कार्यवाही, 4 दरिंदों को किया गिरफ्तारहल्द्वानी : गुलदार हमले और हत्याकांड पर SSP की संवेदनशील पहल; पीड़ित परिवारों से मिले SSP मंजुनाथ टीसी — न्याय और सुरक्षा का आश्वासनकैंची धाम ट्रस्ट ने बी.डी. पांडे अस्पताल को दी अत्याधुनिक अल्ट्रासाउंड व एक्सरे मशीनेंकालाढूंगी रामलीला मैदान में बहुउद्देशीय शिविर, एसडीएम ने मौके पर निस्तारित किए कई मामले; जनता में दिखा संतोषहल्द्वानी : फतेहपुर में महिला पर गुलदार का हमला, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी ने मृतका के परिजनों को दी सांत्वना, हर संभव पुलिस सहायता का दिया आश्वासन
खबर शेयर करे -

अराजकता फैलाने वाले व्यक्ति के विरुद्ध गुंडा अधिनियम के तहत पुलिस ने की कड़ी कार्रवाई, किया जिला बदर

हल्द्वानी। प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा जनपद के सभी थाना प्रभारियों को अराजकता फैलाने वाले गुंडा तत्वो के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये हैं।

जिस क्रम में हरबन्स सिंह पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी के मार्गदर्शन और  संगीता क्षेत्राधिकारी लालकुआ के पर्यवेक्षण में श्री डी०आर०वर्मा प्रभारी निरीक्षक लालकुआ के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा अराजकता फैलाने वाले गुंडा तत्वों के विरूद्द प्रभावी कार्यवाही करते हुये।

 जिला मजिस्ट्रेट नैनीताल के आदेश के अनुपालन में देवेंद्र नैनवाल पुत्र लक्ष्मण सिंह नैनवाल निवासी कार रोड राजीव नगर बिंदु खत्ता कोतवाली लाल कुआं जनपद नैनीताल को कड़ी हिदायत देकर जनपद नैनीताल की सीमा से बाहर कर जिला बदर की कार्रवाई की गई।

नैनीताल पुलिस द्वारा अराजकता फैलाने वाले अथवा गुंडा तत्वों को चिन्हित कर गुंडा अधिनियम के तहत कार्यवाही लगातार जारी है।

यह भी पढ़ें :  शेयर बाजार में बेहतर रिटर्न का दिया झांसा, साइबर ठगों ने रिटायर्ड कर्नल से ठगे लाखों रुपये

You missed

error: Content is protected !!