ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

 इन दोनों हर जिले में राम लीला महोत्सव आयोजित की जा रही है। मगर रामसेवक सभा की रामलीला की बात ही कुछ और हैँ।

रिपोर्टर- गुड्डू सिंह ठठोला 

नैनीताल। रामसेवक सभा प्रांगण मल्लीताल में आज रामलीला के चौथे दिन में राम वन गमन और श्रवण कुमार नाटक मंचन ने दर्शकों को भावविखोर कर दिया। रंगमंच के कलाकार मिथिलेश पांडे के निर्देशन में श्रवण कुमार नाटक मंचन प्रस्तुत किया गया।

सुमन कुमार नाटक के मुख्य किरदार में मदन मेहरा दशरथ के रूप में मिथिलेश पांडे और श्रुति कोहली ने श्रवण कुमार की अंधी माता का किरदार निभाया तो वही नासिर अली ने पिता का किरदार निभाया नासिर अली दूसरे धर्म के होने के बावजूद भी युग मंच से जुड़े थिएटर में अपना सहयोग देते हैं।

नासिर अली कई सालों से रामलीला में श्रवण कुमार नाटक में अंधे पिता का रोल निभा रहे हैं दर्शक इनके किरदार को बहुत पसंद करते हैं। वही मिथिलेश पांडे 40 वर्षों से मेघनाथ और दशरथ का किरदार निभा रहे हैं और इसके साथ ही बच्चों को रामलीला तालीम सिखाते हैँ।

छोटे-छोटे बच्चे भी ठंड में रामलीला के मंचन में अपना किरदार निभा रहे हैं। वही ठंड होने के बावजूद भी रामलीला में दर्शकों की भीड़ देखने को मिली रामलीला में लोगों का उत्साह देखने को मिला। रामलीला महोत्सव में पदाधिकारी मौजूद थे ।

 अध्यक्ष मनोज कुमार साह, गिरीश जोशी ,,अशोक साह ,जगदीश बावड़ी ,बिमल चौधरी ,बिमल साह ,राजेंद्र बिष्ट ,राजेंद्र लाल साह ,मुकेश जोशी ,हीरा सिंह ,गोधन सिंह ,, रक्षित साह ,हिमांशु जोशी , अतुल साह ,भीम सिंह कार्की ,कैलाश जोशी , प्रभात साह गंगोला ,मनोज जोशी ,सुधीर वर्मा , गिरीश भट्ट ,केके साह , भुवन बिष्ट ,भुवन नेगी ,प्रो ललित तिवारी आदि लोग उपस्थित थे ।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : EVCPL क्रिकेट लीग फर्जीवाड़े का एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी ने किया खुलासा; गौलापार अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में आयोजन के नाम पर 32 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

You missed

error: Content is protected !!