ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

कन्नु द फ़िल्म ने जाफ़ना में जीता बेस्ट एशियन शॉर्ट फ़िल्म का अवार्ड

रिपोर्टर – गुड्डू सिंह ठठोला 

संजय सनवाल की फिल्म “कन्नु” जिसकी शूटिंग नैनीताल में कुछ समय पहले हुई थी। ये फिल्म फ्रांस के कैन्स फिल्म महोत्सव 2023 में सम्मिलित थी।

इसे कई पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं और लगभग आधा दर्जन अन्तराष्ट्रीय फिल्म महोत्सवों में पुरस्कार के लिए मनोनित हुई है।

इस फिल्म का श्रीलंका के जाफ़ना के प्रख्यात फिल्म महोत्सव “जाफ़ना ग्लोबल फ़िल्म फेस्टिवल” के प्रिमियर में प्रदर्शन हुआ है। ये भारत से एक मात्र फिल्म है। इस फिल्म का प्रदर्शन फिल्मकारों, क्रियेटिव फिल्म निर्मिताओं, बुद्धिजीवीयों व आम फिल्म प्रेमियों के अवलोकन के लिए था।

इस प्रदर्शन की सफलता से फिल्म को बेस्ट एशियन शॉर्ट फ़िल्म का अवार्ड प्राप्त हुआ है। जिससे पूरी फ़िल्म की टीम उत्साहित है। 

इस फिल्म में राजेश आर्य जी, अनिल घिल्डियाल , शबनी राणा बलजिंदर् कौर जैसे नैनीताल, उत्तराखंड के सीनियर कलाकारों ने काम किया है। 

इस फिल्म के विभिन्न डिपार्टमेंट मे लगभग 100 स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिला है, जिससे स्थानीय रंगकर्मी और कलाकार प्रफुल्लित है।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : एसबीआई जनरल पर्सनल एक्सीडेंटल इंश्योरेंस के अंतर्गत 20 लाख रुपये का क्लेम भुगतान
error: Content is protected !!