ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल में जिला और नगर महिला कांग्रेस के द्वारा तल्लीताल में गांधी मूर्ति के समीप किया धरना प्रदर्शन

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

 नैनीताल। महिला कांग्रेस के द्वारा तल्लीताल गांधी मूर्ति के समीप कर्नाटक में हो रहे महिला के ऊपर अत्याचार बलात्कार को लेकर हसन लोकसभा सांसद प्रज्वल रेवन्ना के ऊपर के कड़ी कार्रवाई को लेकर प्रदर्शन किया।

 जेडीएस नेता प्रज्ज्वल रेवन्ना से जुड़े कई अश्लील वीडियो मामले को लेकर सियासत एक बार फिर गरम आते हैं नजर आ रही है। उसके चलते आज कांग्रेस देशभर में धरने प्रदर्शन कर रही है।

उसी क्रम में आज नैनीताल जिला कांग्रेस अध्यक्ष खष्टी  बिष्ट के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा तल्लीताल स्थित गांधी पार्क में विरोध प्रदर्शन कर नारेबाजी की गई।जिसमें सांसद के खलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई करने की मांग की गई है।

जिला अध्यक्ष खष्टी बिष्ट का कहना है कि सांसद प्रज्ज्वल रेवन्ना द्वारा सैकड़ो महिलाओं के उत्पीड़न और हजारों वीडियो आने के बाद संपूर्ण भारतवर्ष के के लोगों की अंतरात्मा को ठेस पहुंची है।

ऐसी धनात्मक कृत करने वाले व्यक्ति को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कठोर सजा देने की मग की है कल जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को मामले मे ज्ञापन देने की बात कही गई है।

इस मौके पर जिला अध्यक्ष खट्टी बिष्ट नगर अध्यक्ष डॉ भावना भट्ट. सावित्री सनवाल. सरस्वती खेतवाल, सुनीता आर्या, आशा भट्ट, धनी दुम्का, कमला फतर्याल, प्रेम शर्मा, आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  उत्तरायणी मेला 2026 में हिमफ्ला की मजबूत मौजूदगी, पहाड़ी पिसी नूण बना महिला सशक्तिकरण का प्रतीक
error: Content is protected !!