1. मेष राशि
मेष राशि के लोग एनर्जी के साथ काम करें, साथ ही अधीनस्थों और सहकर्मियों को भी मोटिवेट करें. व्यापारी वर्ग काम का भार कम करने के लिए कुछ ऐसे कर्मचारियों की नियुक्ति करें जो बाहर के कामों की भाग दौड़ संभाल सके. दिल की बात कहने के लिए युवा वर्ग ने यदि आज का दिन चुना है, तो प्लान में बदलाव करते हुए अभी आपको और कुछ दिन का इंतजार करना चाहिए. पड़ोसियों के साथ संबंध मधुर रखें, यदि कोई पुराने मनमुटाव है तो उसे भुलाकर आगे बढ़ें. सेहत में पानी का अधिक से अधिक सेवन करेंगे तो एसिडिटी, चेस्ट में जलन की समस्या में आराम मिलेगा।
2. वृष राशि
इस राशि के लोगों को सीधे वरिष्ठ अधिकारियों से मार्गदर्शन प्राप्त होगा. व्यापारी वर्ग अपने स्वभाव में और अधिक परिपक्वता लाएं तथा गंभीरता से परिस्थितियों का मनन करें. ग्रहों की स्थिति को देखते हुए युवा वर्ग के मित्रों के साथ संबंध मधुर होंगे. संतान के करियर और भावी जीवन को लेकर उसने क्या योजनाएं प्लानिंग करी है, इस विषय पर आपको उससे बात करनी चाहिए. हेल्थ में दिन के मध्य से सिर में दर्द, क्रोध, हाई बीपी की समस्या होने की आशंका है।
3. मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोगों को महिला सहकर्मी की मदद करनी पड़ सकती है, मदद करने के साथ अपने काम पर भी ध्यान देना है. थोक व्यापारियों को रिटेल का भी काम शुरू करना चाहिए, यदि फुटकर ग्राहक आता है तो उसके साथ भी डील जरूर करें. युवा वर्ग किसी बात को लेकर परेशान नजर आ सकते हैं, अच्छा होगा कि आप समस्याओं को किसी के साथ साझा करें. जो लोग काम के सिलसिले से बाहर रहते हैं, वह आज घर परिवार से मिलने जा सकते हैं. सेहत में स्वस्थ रहने के लिए प्रयास करने होंगे, जिसमें आपको सफलता भी मिलेगी क्योंकि स्थिति सकारात्मक है।
4. कर्क राशि
इस राशि के लोगों को ग्रहों से पॉजिटिव पावर मिलेगी, जिसका असर नेटवर्क जनसंपर्क के माध्यम से देखा जा सकता है. व्यापारी वर्ग को बड़ी धनराशि का लेनदेन कैश में लेने से बचना चाहिए, आज के दिन ऑनलाइन ट्रांजैक्शन अच्छा विकल्प रहेगा. ग्रहों की स्थिति को देखते हुए प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले लोगों को शुभ समाचार मिलने की संभावना है. माता जी के स्वास्थ्य में कुछ नकारात्मक परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं, जिसे गंभीरता से लेते हुए तत्काल ही डॉक्टर से परामर्श लें. सेहत की बात करें तो अल्सर के रोगी परेशान रह सकते हैं, बीमारी को ध्यान में रखते हुए मिर्च मसाले वाले भोजन से परहेज करें।
5. सिंह राशि
सिंह राशि के लोगों को ऑफिस में माहौल को प्रसन्नता पूर्ण और तनाव मुक्त करके रखना होगा. ईर्ष्यालु लोगों की संख्या में वृद्धि होने से व्यापारी वर्ग के कुछ बनते हुए काम भी रुक सकते हैं. युवा वर्ग बौद्धिकता पर अभिमान मत करें, इस बात का आपको विशेष रूप से ध्यान रखना है. परिवारजनों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा योजना व रूपरेखा तैयार करते हुए नजर आएंगे. हेल्थ में खांसी और सर्दी जैसे रोगों का सामना करना पड़ सकता है, उम्रदराज लोग विशेष अलर्ट रहें।
6. कन्या राशि
इस राशि के लोगों के कार्यों में गलती की गुंजाइश न के बराबर हो, इस बात का ध्यान रखते हुए ही कार्यों को अंजाम दे. व्यापारियों की कोई बड़ी डील पक्की हो सकती है, निवेशों की प्लानिंग के लिए समय उपयुक्त है. युवा वर्ग भीड़ में रहने के बजाय चुनिंदा लोगों की संगत करें, जिससे व्यक्तित्व, मनोदशा आदि चीजों में सुधार हो सके. छोटे भाई- बहनों के बदलते व्यवहार को देखकर कुछ तनाव हो सकता है, उनकी संगत और बदला रवैया आपकी परेशानी का कारण बनेगा. सेहत की दृष्टि से जिन लोगों को नसों में खिंचाव या कमर दर्द बना रहता है, उनकी समस्याओं में वृद्धि होने की आशंका है।
तुला राशि
तुला राशि के लोग कार्यक्षमता का सही तरीके से इस्तेमाल करें, यह उचित समय है जब आपको अपनी प्रबंधन क्षमता का प्रयोग भी करना चाहिए. कारोबार से जुड़ी मदों पर धन खर्च होने की संभावना है, वर्तमान स्थिति को देखते हुए कारोबार का विज्ञापन करना जरूरी है. कपल्स के बीच खींचातानी बनी रहेगी, संबंध को मधुर बनाने के लिए आप कदम बढ़ाएंगे तो पार्टनर की ओर से रिस्पांस न मिलने पर मन कुछ खिन्न हो सकता है. जीवनसाथी के माध्यम से अच्छा लाभ होगा यदि उनके नाम से कोई इंवेस्टमेंट किया है, तो अच्छा रिटर्न मिलने की प्रबल संभावना है. सेहत में वजन को नियंत्रित करिए, शुरुआत आप मॉर्निंग वॉक से भी कर सकते हैं, उसके बाद यदि समय मिलता है तो जिम भी ज्वाइन करें।
8. वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोगों को नकारात्मक फीडबैक के लिए तैयार रहना है, क्योंकि सीनियर्स की ओर से आपके काम में कुछ कमियां बताई जा सकती हैं. व्यापारी वर्ग ने कार्यों को लेकर कोई कमिटमेंट दी है, तो उसे हर सूरत में पूरा करें क्योंकि यहां बात आपकी इज्जत की है. युवा वर्ग को संतोषजनक परिणाम मिलने में संदेह है, लेकिन इसे लेकर निराश नहीं होना है आपको आगे बढ़ते रहना है. तीखी बोली के कारण दांपत्य जीवन में कुछ तनावपूर्ण स्थिति का सामना करना पड़ सकता है. सेहत में आंखों में स्वेलिंग, लालिमा व हल्का फुल्का दर्द जैसी समस्या होने की आशंका लग रही है।
9. धनु राशि
इस राशि के लोग अनफेवरेबल को फेवरेबल कैसे बनाना है यह आप भली भांति जानते है., आज के दिन आप अपनी इस स्किल का पूरा प्रयोग करने वाले हैं.आर्थिक नुकसान होने की स्थिति बन रही है, पैसे संबंधी किसी भी तरह का लेनदेन न करें. युवा वर्ग दिन की शुरुआत इष्ट आराधना से करें, साथ ही दिनचर्या में सूर्य नमस्कार जोड़ना आपके लिए फायदेमंद रहेगा. ग्रहों की स्थिति को देखते हुए बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य में राहत मिलती दिखाई दे रही है. सेहत की दृष्टि से आज के दिन स्वास्थ्य सामान्य रहने वाला है।
10. मकर राशि
मकर राशि के लोग डाटा सिक्योरिटी को लेकर सजग रहे हैं, क्योंकि अपनी ही गलतियों के चलते बड़ा नुकसान कर सकते हैं. व्यापारी वर्ग को उन कामों से परहेज करना है, जिसकी वजह से पद प्रतिष्ठा को क्षति पहुंचे. पुराने मित्र की जीवन में फिर से दस्तक हो सकती है, आगे के फैसले आपको बहुत सोच समझकर लेने चाहिए. संतान के बदले रवैये को इग्नोर करने के बजाय उसे समझाने और नैतिकता का पाठ पढ़ाने का प्रयास करें. सेहत में नींद पूरी न होने से सिर दर्द, सुस्ती और आलस्य के बादल छाए रह सकते हैं।
11. कुंभ राशि
इस राशि के लोगों को जल्दबाजी में काम करने से बचना है, अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है. यदि जीवनसाथी भी कारोबार से जुड़ी हैं, तो व्यापार के लिए किए गए उनके प्रयास रंग लाने वाले है. युवा वर्ग वाहनों की सर्विसिंग करते रहे अन्यथा बीच सफर में वाहन के कारण परेशानी हो सकती है. परिवार के साथ पसंदीदा व्यंजन का लुफ्त उठाने का मौका मिलेगा. सेहत से जुड़ी समस्या को नजरअंदाज न करें, बीमारी कितनी ही छोटी क्यों न हो पर उसका इलाज जरूर करें।
12. मीन राशि
मीन राशि के जिन लोगों ने अभी हाल फिलहाल में नौकरी ज्वाइन की है, उन्हें काफी उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है. व्यापारी वर्ग की आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी, जिसे देखकर प्रतिस्पर्धी भी दोस्ती का हाथ बढ़ा सकते हैं. “नेकी कर दरिया में डाल” कुछ इसी भाव के साथ युवा वर्ग को दूसरों की सेवा और मदद करनी है. रिश्तेदारों का आगमन आपके कीमती समय को व्यर्थ कर सकता है, जिसके चलते बने बनाए प्लान भी स्थगित करने पड़ सकते हैं. सेहत में आज आप हल्का बुखार और सिर दर्द महसूस कर सकते हैं, बेहतर होगा कि आज आप काम की जगह आराम को महत्व दें।





