मेष
दिन मिलाजुला सा रह सकता है। इस समय के दौरान रचनात्मक क्षेत्र अचानक से दूसरों पर असर डल सकता है। कामकाज में सफलता मिलेगी जिससे कुछ आत्मविश्वास बढ़ेगा। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।
आर्थिक स्थिति के मामले में कभी खर्च तो कभी स्थिरता दिखाई दे सकती है।
वृषभ
दिन नई संभावनाएं लेकर आ सकता है। इस दौरान खुद को हर मामले में सजग रखें। कार्यक्षेत्र की अगर बात की जाए तो कुछ ऐसे मौके मिल सकते हैं, जिनसे आपकी पहचान मजबूत होगी। रुके हुए काम भी इस दौरान सामने आ सकते हैं जिन्हें किसी की मदद से पूरा करने की ओर कोशिश जारी रहेगी।
मिथुन
कामकाज को लेकर व्यस्तता अधिक रह सकती है। एक साथ अधिक कामों में शामिल होना पड़ सकता है कुछ अलग बतें निभानी पड़ सकती हैं, लेकिन मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। पैसों के मामले में इस समय पर किसी से मदद मिल सकती है जिससे सुधार के संकेत हैं। परिवार में बच्चों का प्रेम घर के माहौल को बेहतर बनाए रखने वाला ही होगा।
कर्क
योजनाओं को सही दिशा देने में सफल रहेंगे। किसी महत्वपूर्ण काम में दोस्तों की ओर से कुछ मदद रहेगी। आज काम को लेकर आप अपने सहकर्मियों पर भरोसा कर सकते हैं। नए विचार आपके मन में आएंगे, जो भविष्य में लाभकारी साबित हो सकते हैं। परिवार में किसी की सेहत पर आप का ध्यान अधिक बना रह सकता है।
सिंह
कार्यक्षेत्र में अचानक से बोझ बढ़ सकता है। इस समय काम के मामले में थोड़ी परेशानी महसूस होगी, परंतु समझदारी से सब संभाल सकते हैं। दोपहर के बाद स्थिति बेहतर हो सकती है। परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा और किसी शुभ समाचार से मन प्रसन्न रहेगा।
कन्या
ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। कार्यक्षेत्र में प्रयासों में विस्तार की जरूरत होगी। मार्किट में चल रही उठा-पटक का भी प्रभाव आप के कारोबार में दिखाई दे सकता है। परिवार के साथ कहीं बाहर जाने या खरीदारी का प्लान बन सकता है। हालांकि खर्चों पर नियंत्रण रखना थोड़ा कठिन हो सकता है, इसलिए संतुलन बनाए रखें।
तुला
दिन संतुलन बनाए रखने का है। कार्यक्षेत्र में काम का दबाव बढ़ सकता है, समझदारी से सब ठीक चलता रहेगा। परिवार के साथ संबंध कुछ उतार-चढ़ाव वाले बने रह सकते हैं। आर्थिक मामलों में जल्दबाजी न करें और सोच समझकर इस दौरान कहीं भी पैसा लगाएं।
वृश्चिकल
धैर्य और संयम से काम लेना होगा। कुछ कामों में देरी हो सकती है पर फिर भी कुछ मामलों में अंत में सफलता आपके ही हाथ लगेगी। सहयोगियों के साथ संबंध बेहतर होंगे और घर में शांति का माहौल रहेगा। अनावश्यक खर्चों से बचना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
धनु
प्रगति के नए रास्ते खुल सकते हैं। इस समय नौकरी में किसी की ओर से मेहनत और लगन की प्रशंसा की जा सकती है। छात्रों के लिए दिन अनुकूल है, पढ़ाई में ध्यान बना रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा, लेकिन आर्थिक मामलों में सावधानी बरतना जरूरी है। सेहत का ध्यान रखें।
मकर
अपने लक्ष्यों पर पूरी तरह ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में मेहनत अधिक रहने वाली है। दिन यात्रा का योग भी बनता दिखाई देता है। इस दौरान नए लोगों के साथ मेलजोल की स्थिति भी रहने वाली है। अधिकारी वर्ग भी प्रभावित हो सकता है।
कुंभ
नई योजनाओं पर काम शुरू करने के लिए दिन अच्छा है। कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा पर इस दौरान काम का दबाव भी बना रह सकता है। समझदारी से सभी कार्य पूरे कर सकते हैं बस खुद पर भरोसा बना के रखने की जरूरत है। परिवार में कुछ धार्मिक कार्य संपन्न भी हो सकते हैं, आर्थिक मामलों में सावधानी रखना जरूरी है।
मीन
कामकाज में सुधार की आवश्यकता होगी ऎसे में लोगों की राय को लेना और दोस्तों के साथ सहयोग बना के रखना अनुकूल होगा। कुछ मामलों में प्रयास सफल होंगे। काम को लेकर इस दौरान कुछ नयी सूचनाएं मिल सकती हैं जिन पर काम करने की जरूरत भी होगी। सेहत को लेकर इस दौरान थकान से बचने के लिए दिनचर्या संतुलित रखें।

