ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

रानीखेत में नंदादेवी महोत्सव का शुभारंभ, महोत्सव के दौरान होंगे विभिन्न कार्यक्रम।

रिपोर्ट- बलवन्त सिंह रावत 

रानीखेत।  कदली वृक्ष आमंत्रण के साथ पर्यटक नगरी में 135वाॅ नन्दादेवी महोत्सव का शुभारंभ हो गया। नन्दादेवी समिति के तत्वाधान में रायस्टेट स्थित माधव कुंज से कदली वृक्ष को पूजा पाठ सम्पन्न कराकर माता के जयकारों के साथ नगर भ्रमण उपरांत नंदा देवी मंदिर परिसर में लाया गया।

बता दे कि आज सुबह माधव कुंज रायस्टेट निवासी विमल भट्ट के आवास परिसर से माॅ नंदा सुनंदा की मूर्ति निर्माण हेतु कदली वृक्ष लाने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।

जहां कदली वृक्षों के छांव तले‌ पंडित विपिन‌ चंद्र पंत ने पूजा विधान‌ सम्पन्न कराए, पूजा में यजमान अमित शाह शामिल हुए।

जिसके बाद कदली वृक्षों को पूर्ण श्रद्धा भाव और जयकारों के साथ नगर के द्यूलीखेत, रोडवेज, सदर बाजार, गाॅधी चौक, केएमओ स्टेशन, शिव मंदिर मार्ग स्थानों से होते हुये नन्दादेवी मंदिर परिसर मे लाया गया। कदली यात्रा में नगर के विभिन्न संगठनों सहित श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। 

नंदा देवी महोत्सव समिति अध्यक्ष अंशुल साह ने बताया ने कि गुरुवार शाम से कदली वृक्षों से मूर्ति निर्माण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। मां नंदा-सुनंदा की मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा 31 अगस्त को नंदाष्टमी के दिन प्रातः काल ब्रह्म मुहूर्त में की जाएगी। सोमवार से दोपहर समय बच्चों और महिलाओं की तमाम प्रतियोगिताएं और रचनात्मक गतिविधियां होंगी, वहीं रात के समय सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मचेगी। सुबह शाम आरती और अन्य कार्यक्रम होंगे। 31अगस्त व‌ 1 सितम्बर को सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं होंगी, जिसमें विभिन्न विद्यालयों के बच्चों को आमंत्रित किया गया है। 2 सितम्बर को झोड़ा प्रतियोगिता होगी जबकि 3सितंबर को मां नन्दा सुनंदा का डोला भव्य सांस्कृतिक शोभा यात्रा के साथ निकलेगा। 

इस अवसर पर नंदा देवी महोत्सव समिति संरक्षक हरीश लाल साह, अध्यक्ष अंशुल साह, राजा अमित साह , भुवन साह, हीरा सिंह रावत, विमल सती, दिनेश तिवारी, गिरीश भगत, भुवन साह, मुकेश साह, अजय कुमार, जगदीश अग्रवाल, प्रमोद कांडपाल, सौरभ अग्रवाल, गौरव तिवारी, दीपक पंत, दीपक बिनवाल,,राजेन्द्र पंत,मोहन नेगी, पावस जोशी, दीपक पंत, मनीष चौधरी, निकेत जोशी, रामेश्वर गोयल, अगस्त साह, संजय पंत, विमल भट्ट, पंकज शाह, राजीव साह, सोनू सिद्दीकी, शेर सिंह राणा उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: वन विभाग का लिपिक 25,500 रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार
error: Content is protected !!