ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल में भारत रत्न पडिंत गोविंन्द् बल्लभ पंत की 138 वी जयंती धूम धाम से मनाई गई 

कबीना मंत्री सौरभ बहुगुणा मुख्य अथिति रूप शामिल हुए

रिपोर्टर गुड्डू सिह ठठोला

नैनीताल। सरोवर नगरी  में भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पन्त जी का 138वाँ जन्मदिवस बड़ ही हर्षोल्लास से मनाया गया। 

केबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने पंत पार्क स्थित भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। पंत जी की 138वी जयंती पर स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ की जयंती में शिरकत करने पहुँचे उत्तराखंड के पशुपालन/ मत्स्य मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा उत्तरप्रदेश के पहले मुख्यमंत्री और देश के गृह मंत्री रहते हुए पं. गोविंद बल्लभ पंत जी की आधुनिक भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका रही।

उनके विचार हमें सदैव जनसेवा और राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे।

      कैबिनेट मंत्री ने कहा नेपाल के हालातों को देखते हुए प्रदेश की सीमाओं से सटे हुए जिलों पर गृह मंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री लगातार नजरे बनाए हुए है।

उन्होंने कहा नेपाल से लगी हुई सभी सीमाएं सुरक्षित है। सौरभ बहुगुणा ने युवाओं से नशे से दूर रहकर खेलों में प्रतिभाग करने की अपील करते हुए कहा उत्तराखंड के युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति एक बड़ी समस्या है। युवाओं को स्वयं आगे आकर इस लड़ाई को लड़ना होगा। तभी हम इससे छुटकारा पा सकते है।

इस दौरान विधायक सरिता आर्या नगर पालिका अध्यक्ष सरस्वती खेतवाल दर्जा मंत्री शांति मेहरा अधिवक्ता महेंद्र सिंह पाल पूर्व अध्यक्ष श्याम नारायण. जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दर्मवाल, जीवंती भट्ट, गोपाल रावत, दया किशन पोखरिया, नितिन कार्की, पूरन मेहरा सभासद भगवत सिंह रावत, जितेंद्र पांडे जीनू, लता दफोटी, गीता उप्रेती,काजल आर्य गजाला कमाल, आनंद बिष्ट, संयोजक ललित भट्ट, उद्घोषक हेमंत बिष्ट.मौजूद थे। 

यह भी पढ़ें :  2900 पीआरडी जवानों की छुट्टी, थानों और यातायात व्यवस्था पर पड़ेगा असर

You missed

error: Content is protected !!