हल्द्वानी। भोटिया पड़ाव चौकी क्षेत्र के जजी कोर्ट के पास गुरुवार रात दो बाइकों की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के अनुसार दमुवाडूंगा निवासी भजन लाल बेलाजाली लॉज से बाइक पर अपने घर की और जा रहा था। जजी कोर्ट के पास काठगोदाम की ओर से आ रहे बाइक सवारों ने टक्कर मार दी। इस बाइक में रोहित विश्वास निवासी रामपुर रोड और नितेश आर्या निवासी अल्मोड़ा सवार थे।
भजन लाल का एक पैर फ्रैक्चर हो गया, तीन दांत टूट गए। उधर, बाइक सवार दोनों युवकों को भी गंभीर चोट आई है। चौकी प्रभारी कुमकुम धानिक ने बताया घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो युवतियां घावलः वहीं शीशमहल वाटर फिल्टर प्लांट के पास बुधवार देर रात एक कार अनियंत्रित होकर
डिवाइडर से टकराकर पटल गई। इस दौरान बेरीनाग निवासी अंजलि पुत्री मुन्ना कुमार व लक्ष्मी पुत्री बंसत राम निवासी मुखानी शादी से लौट रही थीं। दोनों कार की चपेट में आ गई।
उन्हें नैनीताल रोड स्थित एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। अंजलि की हालत गंभीर होने पर उसे बरेली रेफर कर दिया गया। एसओ विमल मिश्रा ने बताया कि कार में पांच लोग सवार थे।





