ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

एमडी की परीक्षा में नकल करा रहे एम्स के दो डॉक्टर सहित 5 गिरफ्तार

ऋषिकेश। नकल माफियाओ के सीक्रेट प्लान पर दून की ऋषिकेश पुलिस ने सर्जिकल स्ट्राइक कर दी। ऑल इंडिया स्तर पर एम्स द्वारा आयोजित एमडी परीक्षा ( इंस्टीट्यूट आफ नेशनल इंर्पाेटेंस कंबाइंड एंट्रेंस टेस्ट जुलाई 2024) में नकल कराते 5 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

परीक्षा केंद्रों से परिक्षार्थियों ने प्रश्न पत्र की फोटो खींचकर टेलीग्राम के माध्यम से आरोपियों को उपलब्ध कराया जा रही थी। जिनके उत्तर आरोपियों द्वारा टेलीग्राम ग्रुप के माध्यम से परिक्षार्थियों को भेजे जा रहे थे।

परीक्षार्थियों को नकल कराने में एम्स ऋषिकेश के 2 डाक्टर भी शामिल थे, 2-2 लाख रूपए में अभियुक्तों द्वारा हायर किये गये थे।

आपको जानकारी के लिए बताते चलें कि डाक्टरों द्वारा एमडी परीक्षा पत्र को सॉल्व कर आरोपियों को उपलब्ध कराया जा रहा था। परीक्षा में पास कराने के एवज में आरोपियों की परिक्षार्थियो से 50 लाख रू0 में डील हुई थी। आरोपियों के कब्जे से 3 टैबलेट, 3 मोबाइल, 2 मेडिकल संबंधी किताब व 1 लग्जरी कार टाटा सफारी बरामद हुई।

बता दें कि ऑल इण्डिया स्तर पर आयोजित एम्स की एमडी परीक्षा के दौरान नकल माफियाओ के सक्रिय होने और देहरादून से अन्य प्रान्तों में स्थित परीक्षा केन्द्रो में परीक्षा के दौरान परिक्षार्थियों को अनुचित माध्यमों से नकल कराये जाने की गोपनीय सूचना देहरादून एसएसपी को मिली थी।

सूचना की गंभीरता को देखते हुए देहरादून एसएसपी ने क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के नेतृत्व में कोतवाली ऋषिकेश और एसओजी देहात की सयुंक्त टीम का गठन किया गया।

गठित टीम ने गोपनीय सूचना के आधार पर 19 मई को बैराज रोड से एक टाटा सफारी संख्या DL3CW5412 में बैठे 05 व्यक्तियों को ऑल इण्डिया स्तर पर आयोजित एम्स की एम0डी0 परीक्षा ( इंस्टीट्यूट आफ नेशनल इंर्पाेटेंस कंबाइंड एंट्रेंस टेस्ट जुलाई 2024) में गैर प्रान्त कांगडा हिमांचल के परीक्षा केन्द्र में अभ्यर्थियों को मोबाइल फोन एवं टैब के माध्यम से प्रश्न पत्रों के सॉल्वड उत्तर उपलब्ध कराते हुए गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों में से 2 आरोपी एम्स ऋषिकेश के चिकित्सक है, जिनके द्वारा परिक्षार्थियों को प्रश्न पत्रों के सॉल्वड उत्तर बताये जा रहे थे। अभियुक्तों के विरूद्व कोतवाली ऋषिकेश में धारा 420, 468, 120(बी) भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 5 फरवरी 2026

You missed

error: Content is protected !!