ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

छात्रसंघ चुनाव को लेकर चली आ रही पुरानी रंजिश ने मंगलवार को खूनी संघर्ष का रूप ले लिया

आमने-सामने आए दो गुटों के बीच कई राउंड हुई फायरिंग

गोली लगने से पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रजत भंडारी समेत दोनों गुटों के 5 लोग घायल 

पुलिस टीम ने मौके पर 312 बोर के छह खोखे किए बरामद 

बाजपुर। बेरिया दौलत चौकी क्षेत्र के गांव मोहली जंगल निवासी गुरविंदर सिंह उर्फ गिंदर और बरहैनी निवासी सुखवीर सिंह उर्फ गोरखा के बीच पिछले छात्रसंघ चुनाव को लेकर पुरानी रंजिश चली आ रही है। बताया जा रहा है कि इसी रंजिश को लेकर मंगलवार दोपहर गुरविंदर और गोरखा गुट के लोग गांव मोहली जंगल में आमने-सामने आ गए।

देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच कई राउंड फायरिंग होने लगी। जिसमें गुरविंदर पक्ष के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रजत भंडारी (30) पुत्र प्रताप भंडारी, निवासी खमरिया वार्ड नंबर 13, गुरविंदर सिंह गिंदर (27) पुत्र बुआ सिंह तथा गुरपेज सिंह (20) पुत्र गुरदीप सिंह निवासी महोली जंगल गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए।

इन तीनों की टांगों में गोली लगी हैं। वहीं गोरखा पक्ष के गुल्लू समेत एक अन्य भी घायल बताए जा रहे हैं। केलाखेड़ा एसओ ललित मोहन रावल ने बताया कि रक्षपाल पुत्र महेंद्र सिंह निवासी मोहली जंगल की तहरीर के आधार पर सुखवीर सिंह, जितेंद्र गिल, सुखमन, लवप्रीत, मनप्रीत, जसवंत समेत 5-6 अन्य लोगों पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस की मानें तो गुरविंदर उर्फ गिंदर के ट्रैक्टर को कुछ दिन पहले बरहैनी में गोरखा ने रोक लिया था। वहीं मंगलवार को गोरखा का ट्रैक्टर बोर नदी की ओर जा रहा था कि गिंदर ने उसके ट्रैक्टर को रोक लिया। इसके बाद दोनों के बीच फोन पर कहासुनी हुई और गिंदर तथा गोरखा पक्ष के लोग एकजुट हो गए। गोरखा पक्ष के लोग तीन गाड़ियों में सवार होकर गिंदर के घर की ओर निकले। जहां दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई तथरा गोलियां चलीं।

चूंकि बोर नदी में खनन पूरी तरह से प्रतिबंधित है, लेकिन इस प्रतिबंध के बावजूद लोग चोरी छिपे खनन करते हैं।छात्रसंघ चुनाव की पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों के बीच मारपीट और गोली चलने की बात सामने आई है।

इस गोलीकांड में छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष समेत 3 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद पुलिस को मौके से 6 खोखे की बरामद हुए हैं और पुलिस ने दो वाहनों को भी कब्जे में लिया है। तहरीर के बाद पुलिस आरोपियों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज करेगी।

यह भी पढ़ें :  खाड़ी देशों में फंसे नैनीताल जनपद के नागरिकों के लिए हेल्पलाइन जारी, जिलाधिकारी ने साझा किए नंबर
error: Content is protected !!