भीमताल/ओखलकांडा। सामाजिक कार्यकर्ता मुकुल सिंह मुन्ना ऐरी ने क्वैराला गाँव की पेयजल समस्या के लिए जिलाधिकारी को पत्र लिखकर अवगत कराया! क्वैराला गाँव में पिछले 3 महीने से 50से ज्यादा परिवार पानी की समस्या से जूझ रहे हैं।
इससे पहले मुकुल सिंह मुन्ना ऐरी द्वारा विभाग के जेई,एई और ईई कार्यालय में भी शिकायत की जा चुकी है। जल संस्थान और जल निगम के कर्मचारी और अधिकारी इस समस्या के लिए एक दूसरे को जिम्मेदार ठहरा रहे हैँ।
इस समस्या के लिए मुकुल सिंह मुन्ना ऐरी एवं अन्य ग्रामीणों ने पूर्व में मुख्य विकास अधिकारी को भी पत्र लिखकर इस समस्या से अवगत कराया था।
विकासखंड ओखलकांडा की बैठक में ग्राम प्रधान राम सिंह मेवाड़ी और क्षेत्र पंचायत सदस्य गोधन मेवाड़ी ने इस मुद्दे को खंड विकास अधिकारी,ब्लॉक प्रमुख, मा•विधायक और मुख्य विकास अधिकारी के समक्ष भी रखा।फिर भी इस समस्या का कोई भी समाधान नहीं किया गया है।
आखिर थक हारकर सामाजिक कार्यकर्ता मुकुल सिंह ऐरी ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर पेयजल की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।





