ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

लोकसभा चुनाव के सातवें और आखिरी चरण में सात राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की कुल 57 लोकसभा सीटों पर आज मतदान हो रहा है. सभी चरण की मतगणना 4 जून को होगी।

इस चरण में वाराणसी संसदीय क्षेत्र में भी मतदान हो रहा है जहां से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लगातार तीसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं.

इस चरण में केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़, पंजाब की सभी 13 और हिमाचल प्रदेश की चार, उत्तर प्रदेश की 13, पश्चिम बंगाल की नौ, बिहार की आठ, ओडिशा की छह और झारखंड की तीन लोकसभा सीट पर मतदान हो रहा है. ओडिशा की शेष 42 विधानसभा सीट के वास्ते चुनाव और हिमाचल प्रदेश की छह विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव भी इसी के साथ होंगे.

ये दिग्गज मैदान में
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, दो केंद्रीय मंत्री आरके सिंह और अनुराग ठाकुर मैदान में हैं. इस चरण में चार एक्टर मैदान में हैं, इसमें कंगना रनोट, रवि किशन, पवन सिंह, काजल निषाद भी चुनाव लड़ रहे हैं.

लोकसभा चुनाव के 7वें और आखिरी चरण के लिए शनिवार (आज) को वोटिंग हो रही है. इस चरण में कुल 57 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. इस दौरान 8 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 57 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा।

तीसरे चरण में 10.06 करोड़ मतदाता 904 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे. PM मोदी की वाराणसी सीट, अनुराग ठाकुर की हमीरपुर सीट, कंगना रनौत की मंडी सीट पर आज ही वोटिंग है।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल : देवीपुर मोटर मार्ग पर खतरा; हेम आर्य ने लिया जायजा, मलवा हटाने के निर्देश
error: Content is protected !!